मनोरंजन

अभिनेता और मॉडल मिलिंद सोमन के समर्थन में उतरी अभिनेत्री पूजा बेदी

मुंबई: अभिनेता और मॉडल मिलिंद सोमन इन दिनों सुर्खियों में हैं। मिलिंद सोमन अपनी फिटनेस को लेकर हमेशा चर्चा में रहते हैं। हाल में मिलिंद सोमन ने अपने 55वें जन्मदिन पर अपनी एक न्यूड तस्वीर सोशल मीडिया पर साझा की थी।

इस तस्वीर को साझा करने के बाद वह ट्रोलर्स के निशाने पर भी आए हैं। उन पर अश्लीलता फैलाने के आरोप में केस दर्ज किया गया है। वहीं अब अभिनेत्री पूजा बेदी मिलिंद सोमन के सपोर्ट में आगे आई हैं।

उन्होंने मिलिंद का समर्थन करते हुए सोशल मीडिया पर एक पोस्ट लिखा-‘मिलिंद सोमन की इस फोटो में बिल्कुल भी अश्लीलता नहीं है। अश्लीलता उन लोगों की सोच में है जो कुछ ज्यादा ही सोच रहे हैं। इनका जुर्म है कि ये बहुत अच्छे लग रहे हैं, फेमस हैं और इन्होंने एक बेंच मार्क सेट कर रखा है। अगर न्यूडिटी क्राइम है तो सारे नागा बाबाओं को गिरफ्तार किया जाना चाहिए। सिर्फ राख को लपेट लेना इसे किसी भी तरह से स्वीकार्य नहीं बनाता।’

अभिनेता मिलिंद सोमन ने 4 नवंबर को अपने 55वें जन्मदिन पर इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की थी। गोवा बीच पर न्‍यूड होकर दौड़ लगाते मिलिंद सोमन की तस्वीर को उनकी पत्नी अंकिता से क्लिक किया था।

मिलिंद की पत्नी अंकिता उनसे उम्र में 26 साल छोटी है। इसके बावजूद दोनों के बीच जबरदस्त बॉन्डिंग है जो अक्सर देखने को मिलती हैं।

मिलिंद की यह तस्वीर सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में हैं और इस पर काफी विवाद हो गया है। कई लोगों ने तस्वीर पर आपत्ति भी जताई है। मिलिंद सोमन के खिलाफ अश्लीलता फैलाने के आरोप में केस दर्ज किया गया है।

ये भी पढ़ें: वर्चुअल दीप जलाकर पाएं रामलला का एक्चुअल आशीर्वाद, डिजिटल दीपावली की तैयारी

अभिनेता एवं मॉडल मिलिंद सोमन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और अक्सर अपने वर्कआउट वीडियो फैंस के साथ साझा करते रहते हैं। अभिनेता मिलिंद सोमन की गिनती टॉप मॉडल्स में होती है।

उन्होंने 16 दिसंबर, जुर्म, भेजा फ्राई, जोड़ी ब्रेकर्स, डेविड, बाजीराव मस्तानी आदि फिल्मों में अपने शानदार अभिनय से फिल्म जगत में खास पहचान बनाई है।

देश दुनिया की ताजातरीन सच्ची और अच्छी खबरों को जानने के लिए बनें रहेंwww.dastaktimes.orgके साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिएhttps://www.facebook.com/dastak.times.9और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @TimesDastak पर क्लिक करें।

साथ ही देश और प्रदेश की बड़ी और चुनिंदा खबरों के ‘न्यूज़-वीडियो’ आप देख सकते हैं हमारे youtube चैनलhttps://www.youtube.com/c/DastakTimes/videosपर। तो फिर बने रहियेwww.dastaktimes.orgके साथ और खुद को रखिये लेटेस्ट खबरों से अपडेटेड।

Related Articles

Back to top button