उत्तर प्रदेशटॉप न्यूज़फीचर्डब्रेकिंगराजनीतिराज्यवाराणसी

सत्ता में आने के बाद अपने संकल्प पत्र को भूल गई भाजपा : अखिलेश यादव

सत्ता में आने के बाद अपने संकल्प पत्र को भूल गई भाजपा : अखिलेश यादव

वाराणसी : समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने केन्द्र और प्रदेश सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भाजपा महंगाई पर जानबूझकर बात नहीं कर रही है।

उत्तर प्रदेश की जनता ने भाजपा को बहुमत इसलिए दिया था कि सत्ता में आकर ये अपने संकल्प पत्र पर कार्य करेंगे, लेकिन सत्ता में आने के बाद पार्टी अपने संकल्प पत्र को भूल गई है। तीन दिवसीय पूर्वांचल दौरे पर गुरुवार को वाराणसी एयरपोर्ट पर पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री मीडिया से बातचीत में ​हमलावर तेवर में दिखे।

उन्होंने कहा कि सरकार कह रही है कि आज देश में निजीकरण का दौर चल रहा है। सरकार लगातार देश की कीमती चीजों को बेच रही है। पूर्व मुख्यमंत्री ने सवाल किया कि हमारी चीजें बिक जाएंगी तो हमारे संविधान और उससे मिले अधिकारों का क्या होगा। ये सरकार महंगाई, बेरोजगारी, नौकरी पर बात नहीं कर रही।

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा

ये सरकार विश्व स्तरीय आधारिक संरचना (इंफ्रास्ट्रक्चर) की बात कर रही है। बनारस की जनता वरुणा नदी के साफ होने का इंतज़ार कर रही है। उत्तर प्रदेश की राजनीति में एआईएमआईएम अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी की दस्तक से जुड़े सवाल पर सपा अध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश की जनता सपा सरकार का इंतजार कर रही है। युवा इंतजार कर रहा है कि लैपटॉप कब बंटेगा?

पूर्व मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री पर साधा निशाना

पूर्व मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री को निशाने पर लेकर कहा कि जनता को बताएं कि स्मार्ट सिटी कब तक बनेगी? जिन्होंने मां गंगा की कसम खाई थी कि मां गंगा को साफ करेंगे, बताएं कि मां गंगा और अन्य नदियां आज गन्दी क्यों हैं। अहमदाबाद स्टेडियम का नाम नरेंद्र मोदी स्टेडियम किये जाने पर श्री यादव ने कहा कि पहली बार ऐसा हुआ है कि किसी ने भगवान से भी अपना नाम ऊंचा कर लिया।

अखिलेश यादव का गर्मजोशी से स्वागत किया

बाबतपुर एयरपोर्ट के बाहर सपा कार्यकर्ताओं और नेताओं ने अखिलेश यादव का गर्मजोशी से स्वागत किया। उत्साही कार्यकर्ताओं को नियंत्रित करने में सुरक्षाकर्मियों को भी मेहनत करनी पड़ी। एयरपोर्ट पर कुछ देर ठहरने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री जौनपुर के लिए सड़क मार्ग से रवाना हो गये। जौनपुर में पूर्व मुख्यमंत्री चार बार विधायक रहे स्व ज्वाला यादव के परिजनों से मुलाकात करने के बाद बक्शा थाने में हिरासत में मृत किशन यादव के परिजनों से मिल ढांढस बढ़ायेंगे।

[divider][/divider][divider][/divider]

  1. देश दुनिया की ताजातरीन सच्ची और अच्छी खबरों को जानने के लिए बनें रहें http://dastaktimes.org/ के साथ।
  2. फेसबुक पर फॉलों करने के लिए : https://www.facebook.com/dastak.times.9
  3. ट्विटर पर फॉलों करने के लिए : https://twitter.com/TimesDastak
  4. साथ ही देश और प्रदेश की बड़ी और चुनिंदा खबरों के ‘न्यूज़वीडियो’ आप देख सकते हैं।
  5. youtube चैनल के लिएhttps://www.youtube.com/c/DastakTimes/videos

Related Articles

Back to top button