मनोरंजन

अक्षय कुमार की बेटी ने किया अपनी मां ट्विंकल का मेकअप…

नई दिल्ली: अक्षय कुमार और ट्विंकल खन्ना के बच्चे लाइमलाइट से दूर रहते हैं। यहां तक की दोनों एक्टर्स अपने बच्चों की फोटोज भी कम ही सोशल मीडिया पर शेयर करते हैं। अब लॉकडाउन के बीच ट्विंकल की बेटी ने उनका मेकअप किया है जिसे देखकर आपके भी चेहरे पर स्माइल आ जाएगी। ट्विंकल ने अपनी फोटो शेयर करते हुए लिखा, बेटी ने मेरा बहुत बढ़िया मेकओवर किया है। 

फोटो में ट्विंकल की स्माइल से ही पता चल रहा है कि उन्हें अपनी बेटी द्वारा किया गया मेकओवर कितना पसंद आया है।

प्रियंका चोपड़ा की भतीजी ने किया था उनका मेकअप…

लॉकडाउन की वजह से सभी अपने घर में बंद हैं तो इस बीच सभी अपने परिवार के साथ टाइम स्पेंड कर रहे हैं। प्रियंका चोपड़ा इन दिनों परिवार के साथ लॉस एंजिल्स में हैं। कुछ दिनों पहले प्रियंका ने अपनी भतीजी के साथ कुछ फोटोज शेयर की थी। इन फोटोज में आप देखेंगे कि प्रियंका की भतीजी उन्हें पहले क्राउन पहनाती हैं और फिर इसके बाद उनका मेकअप करती हैं।

मेकअप के बाद प्रियंका जिस तरह से पोज देती हैं वो बहुत ही क्यूट है। प्रियंका की इन फोटोज को फैन्स ने बहुत पसंद किया था।। प्रियंका ने इन फोटोज को शेयर करते हुए लिखा था, प्यारी-प्यारी प्रिंसेस।

Related Articles

Back to top button