टॉप न्यूज़मनोरंजन

आलिया भट्ट ने प्रशंसक को आलिया कपूर बुलाया तो बदले मिला ये जवाब, सुनते ही आप भी होंगे हैरान

मुंबई।बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट ने प्रशंसक को आलिया कपूर बुलाने पर जवाब दिया है। आलिया भट्ट और रणबीर कपूर के लिंकअप की खबरें जोरो पर है। दोनों अाने वाली फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ की शूटिंग कर रहे हैं। कुछ दिन पहले रणबीर कपूर ने एक मैग्जीन को दिए गए इंटरव्यू में इस बात को माना था कि वह और आलिया एक दूसरे को डेट कर रहे हैं।

आलिया भट के पिता महेश भट्ट् ने भी इस बात को माना है कि आलिया-रणबीर एक दूसरे से प्यार करते हैं। महेश भट्ट ने कहा,“बिलकुल रणबीर-आलिया प्यार में हैं और इतनी सी बात को समझने के लिए किसी को बुद्धिजीवी होने की जरूरत नहीं है। मैं रणबीर को पसंद करता हूं। वह एक कमाल का लड़का है।

रणबीर के जन्मदिन पर आलिया ने पहनीं इतनी महंगी ड्रेस, कीमत जानकर अपना सिर पकड़ लेंगे आप

ये दोनों अपने रिश्ते को क्या अंजाम देते हैं ये उन दोनों को ही सोचना है। हाल ही में आलिया भट्ट ने अपने फैंस के साथ ट्विटर पर सेशन किया था। इस दौरान आलिया ने अपने फैंस के ढेरों सवालों के जवाब दिए। इसी बीच जब आलिया के एक फैन ने उनसे पूछा कि क्या वे उन्हें आलिया कपूर कह कर बुला सकता है, तो आलिया ने इसका बड़ा ही बेहतरीन जवाब दिया। आलिया ने अपने इस फैन का जवाब देते हुए लिखा,“ क्या मैं आपको हिमांशु भट्ट बुला सकती हूं?

Related Articles

Back to top button