छत्तीसगढ़राज्य

मानसून के दौरान बाढ़ एवं अतिवृष्टि से प्रभावितों को सहायता पहुंचाने 181.21 करोड़ रुपए की राशि जारी

रायपुर: छत्तीसगढ़ शासन ने इस वर्ष मानसून के दौरान राज्य के विभिन्न जिलों में बाढ़ अतिवृष्टि से प्रभावित होने वाले लोगों को राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के तहत त्वरित सहायता पहुंचाने के लिए करीब 181 करोड़ 21 लाख रुपए की राशि कलेक्टरों को जारी की गई है।

राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा बाढ़ एवं अतिवृष्टि प्रभावित लोगों को त्वरित आर्थिक अनुदान सहायता उपलब्ध कराने के लिए कलेक्टरों को राशि जारी की गई है। रायपुर, गरियाबंद, धमतरी, महासमुंद, बिलासपुर, कोरबा, कोण्डागांव, दंतेवाड़ा, बीजापुर, बालोद, बेमेतरा और कबीरधाम में प्रत्येक जिले को 6 करोड़ 7 लाख रुपए की राशि जारी की गई है। जांजगीर-चांपा, रायगढ़, जशपुर और राजनांदगांव में प्रत्येक जिले के लिए 7 करोड़ 7 लाख रुपए की राशि जारी की गई है इसी तरह से बलौदाबाजार और सुकमा जिले में प्रत्येक को बाढ़ एवं अतिवृष्टि प्रभावितों को सहायता देने लिए 6 करोड़ 57 लाख रुपए की राशि जारी की गई है।

मुंगेली के लिए 5 करोड़ 87 लाख रुपए, गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही जिले के लिए 5 करोड़ 97 लाख रुपए, बस्तर के लिए 7 करोड़ 27 लाख रुपए, कांकेर के लिए 7 करोड़ 17 लाख रुपए, नारायणपुर के लिए 5 करोड़ 67 लाख रुपए, सरगुजा के लिए 8 करोड़ 32 लाख रुपए, सूरजपुर के लिए 7 करोड़ 27 लाख रुपए, कोरिया के लिए 6 करोड़ 17 लाख रुपए, बलरामपुर के लिए 7 करोड़ 27 लाख रुपए और दुर्ग के लिए 5 करोड़ 97 लाख रुपए की राशि जारी की गई है।

Related Articles

Back to top button