मनोरंजन

बेटे हर्षवर्धन के जन्मदिन पर अनिल कपूर ने लिखा खूबसूरत नोट

अभिनेता हर्षवर्धन कपूर आज अपना 30वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास मौके पर दिग्गज अभिनेता अनिल कपूर ने बेटे हर्षवर्धन को जन्मदिन की बधाई देते हुए सोशल मीडिया पर खूबसूरत नोट लिखा है।

अनिल कपूर ने लिखा-‘जन्मदिन की शुभकामनाएं हर्ष कपूर! आप मेरे दोस्त हो, कॉन्फिडेंट हो और वह इंसान हो जो मेरा सब कुछ ले जाता है, जिसमें जूते भी शामिल हैं। आप वह सब हो जिसकी आपको जरूरत है और आने वाले समय में आपकी सभी विशेज पूरी हो। मैं आपसे बहुत प्यार करता हूं।’

हर्षवर्धन कपूर का जन्म 9 नवम्बर 1990 को मुंबई में हुआ था। हर्षवर्धन ने अपने करियर की शुरुआत साल 2014 में अनुराग कश्यप की फिल्म ‘बॉम्बे वेलवेट’ से बतौर सहायक निर्देशक की थी। यह एक क्राइम थ्रिलर फिल्म थी।

ये भी पढ़ें: वर्चुअल दीप जलाकर पाएं रामलला का एक्चुअल आशीर्वाद, डिजिटल दीपावली की तैयारी

इसके बाद हर्षवर्धन ने 2016 में राकेश ओमप्रकाश मेहरा की फिल्म मिर्ज्या के साथ अपने बॉलीवुड अभिनय करियर की शुरुआत की थी। 2018 में आई उनकी फिल्म ‘भावेश जोशी सुपरहीरो’ में दर्शकों ने उनके अभिनय को सराहा। हर्षवर्धन कपूर जल्द ही अभिनव बिंद्रा की बायोपिक में नजर आएंगे।

देश दुनिया की ताजातरीन सच्ची और अच्छी खबरों को जानने के लिए बनें रहेंwww.dastaktimes.orgके साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिएhttps://www.facebook.com/dastak.times.9और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @TimesDastak पर क्लिक करें।

साथ ही देश और प्रदेश की बड़ी और चुनिंदा खबरों के ‘न्यूज़-वीडियो’ आप देख सकते हैं हमारे youtube चैनलhttps://www.youtube.com/c/DastakTimes/videosपर। तो फिर बने रहियेwww.dastaktimes.orgके साथ और खुद को रखिये लेटेस्ट खबरों से अपडेटेड।

Related Articles

Back to top button