स्पोर्ट्स

भारतीय टेबल टेनिस महासंघ के महासचिव बने लखनऊ के अरुण बनर्जी

स्पोर्ट्स डेस्क : हरियाणा सरकार के उप मुख्यमंत्री एवं हरियाणा टेबल टेनिस संघ के अध्यक्ष दुष्यंत चौटाला फिर से भारतीय टेबल टेनिस महासंघ के निर्विरोध बने है. दूसरी ओर उत्तर प्रदेश टेबल टेनिस संघ के सचिव और भारतीय टेबल टेनिस महासंघ के कोषाध्यक्ष अरुण बनर्जी को निर्विरोध महासचिव चुन लिया गया.

बुधवार को पंचकुला में हुई वार्षिक साधारण सभा एवं भारतीय टेबल टेनिस महासंघ के चुनाव में ये पद पाने वाले अरुण बनर्जी उत्तर प्रदेश टेबल टेनिस संघ से पहले व्यक्ति है जिन्हें ये सम्मान मिला है. इसके पहले उत्तर प्रदेश टेबल टेनिस संघ के अध्यक्ष प्रभात चतुर्वेदी भी भारतीय टेबल टेनिस महासंघ के 2013-2017 तक अध्यक्ष पद संभाला चुके है.

वही भारतीय टेबल टेनिस महासंघ महासचिव बनने के बाद उनके के प्रथम लखनऊ आगमन पर लखनऊ ज़िला टेबल टेनिस संघ द्वारा उत्तर प्रदेश टेबल टेनिस संघ के टेबल टेनिस कॉम्प्लेक्स में 27 फ़रवरी को सायं 4:00 बजे भव्य स्वागत होगा.

टेबल टेनिस फेडरेशन ऑफ इंडिया की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी

अध्यक्ष: दुष्यंत चौटाला (हरियाणा)
वरिष्ठ उपाध्यक्ष: संजय सिंह, (बिहार), राजीव पी. बोडोस (महाराष्ट्र),
उपाध्यक्षः चिरंजीव चौधरी (मेघालय), मजिंदर सिंह सिरसा (दिल्ली), रवीन्द्र कुमार परीदा, (ओडिशा), वेरू नूनेस (गोवा), शरद शुक्ला (छत्तीसगढ़), वी. भास्कर राम (आंध्र प्रदेश), पी. प्रकाश राजू (तेलंगाना), ओम सोनी (मध्य प्रदेश)
महासचिव: अरुण कुमार बनर्जी (उत्तर प्रदेश)
वरिष्ठ संयुक्त सचिव: यशपाल राणा, (हिमाचल प्रदेश), कोषाध्यक्ष: गुरप्रीत सिंह, (दिल्ली),
संयुक्त सचिव: प्रकाश तुलपुले, (महाराष्ट्र), जय कुमार सिन्हा (झारखंड), जयेश आचार्या, (मध्य प्रदेश) शियोलोलियना शैलो (मिजोरम)।
सलाहकार : एमपी सिंह (हरियाणा)
कार्यकारिणी सदस्य: प्रिंस (उत्तराखंड), राजन शर्मा, (जम्मू और कश्मीर), कुबेर भंडारी, (सिक्किम) कंचन बसक, (महाराष्ट्र)।

  1. देश दुनिया की ताजातरीन सच्ची और अच्छी खबरों को जानने के लिए बनें रहें dastaktimes.org के साथ।
  2. फेसबुक पर फॉलों करने के लिए : https://www.facebook.com/dastak.times.9
  3. ट्विटर पर पर फॉलों करने के लिए : https://twitter.com/TimesDastak
  4. साथ ही देश और प्रदेश की बड़ी और चुनिंदा खबरों के ‘न्यूज़–वीडियो’ आप देख सकते हैं।
  5. youtube चैनल के लिए : https://www.youtube.com/c/DastakTimes/videos

Related Articles

Back to top button