राज्यराष्ट्रीय

मणिपुर में बड़ा उग्रवादी हमला: असम राइफल्स के कमांडिंग ऑफिसर और तीन जवान शहीद

इंफाल: मणिपुर में चूड़ाचंदपुर जिले के सेहकेन गांव के पास शनिवार को घात लगाकर किये गये उग्रवादी हमले में 46 असम राइफल्स के कमांडिंग ऑफिसर, उनके परिवार के दो सदस्य और अन्य तीन जवान शहीद हो गए है। असम राइफल्स के अधिकारियों और पुलिस ने अभी तक इस खबर की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। जानकारी के अनुसार, कमांडिंग ऑफिसर की पत्नी और उनके बेटे की भी हमले में मौत हो गई है।

बताया जा रहा है कि मणिपुर के चुराचांदपुर जिले के सिंघाट में यह हमला हुआ। यहां असम राइफल्स के कमांडिंग आफिसर के काफिले पर आतंकियों ने हमला किया। काफिले में कमांडिंग ऑफिसर के परिवार के सदस्य और क्विक एक्शन टीम के सदस्य मौजूद थे। ऑपरेशन अभी जारी है। हमले के पीछे मणिपुर की पीपुल्स लिबरेशन आर्मी का हाथ बताया जा रहा है।

मणिपुर की पीपुल्स लिबरेशन आर्मी का गठन 1978 में किया गया था। इसे भारत सरकार ने आतंकी संगठन घोषित किया है। मणिपुर में यह संगठन धोखे से भारतीय सुरक्षाबलों पर पहले भी हमले करता रहा है। इसका संगठन का गठन बिश्वेसर सिंह ने किया था। यह आतंकी संगठन स्वतंत्र मणिपुर की मांग करता रहा है।

Related Articles

Back to top button