मनोरंजन

BB 13: शो में रियल गर्लफ्रेंड को भूल बैठे पारस, बोले- कई बार ब्रेकअप…

बिग बॉस सीजन 13 के कंटेस्टेंट पारस छाबड़ा घर के अंदर लड़कियों के फेवरेट बने हुए हैं। माहिरा शर्मा और शहनाज गिल के साथ उनकी अच्छी बॉन्डिंग है। बीते दिनों पारस की रियल गर्लफ्रेंड ने आकांक्षा पुरी ने कहा था कि उन्हें पारस की संस्कारी प्लेबॉय छवि बहुत पसंद है। आकांक्षा के मुताबिक दोनों का रिलेशनशिप अच्छा है। लेकिन सोमवार को टेलीकास्ट हुए ऐपिसोड में पारस ने कहा कि वो अपनी गर्लफ्रेंड से ब्रेकअप करने की कई बार कोशिश कर चुके हैं।

शो में पारस छाबड़ा, दलजीत कौर और आरती सिंह से अपने बातें शेयर कर रहे थे। इस दौरान दलजीत और आरती उन्हें शहनाज से उनके रिश्ते को लेकर बात करती हैं। आरती कहती हैं कि शहनाज तुम्हें पसंद करती है।

बातों ही बातों में पारस ने कहा कि उनके और आकांक्षा के बीच प्यार है लेकिन ये रिश्ता नहीं चल सकता क्योंकि वो बिलकुल अपोजिट है। जब वो आकांक्षा से ये कहते हैं कि हम दोनों साथ नहीं रह सकते तो वो रोने लगती हैं। उन्होंने आगे कहा कि वो उसे हर्ट नहीं करना चाहते हैं। पारस ने कहा कि वो बार-बार मेरे घर में आकर बैठ जाती है। इस पर आरती ने कहा कि तेरा रिलेशनशिप अब गया..खत्म हो गया।

पारस की गर्लफ्रेंड आकांक्षा ने क्या कहा था
आकांक्षा ने टाइम्स ऑफ इंडिया से कहा- ‘मैंने बिग बॉस का लेटेस्ट प्रोमो देखा है। इसमें शहनाज और माहिरा शर्मा पारस के लिए लड़ाई कर रहे हैं। मेरी हंसी नहीं रुक रही है. पारस शो में बहुत अच्छा कर रहा है।’

आकांक्षा ने आगे कहा था- ‘अगर वह दो लोगों का शो से ध्यान हटा सकता है और लड़ाई करवा सकता है, तो मैं यह कह सकती हूं वह इस शो का असली विजेता है. मैं पारस को शो में देखकर बहुत खुश हूं।’

Related Articles

Back to top button