मनोरंजन

B’day girl : जैकलीन फर्नांडीज का 33वां जन्मदिन, जाने उनके अफेयर से जुड़ी ख़ास बातें

मुंबई : बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडीज 11 अगस्त को अपना 33वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही हैं| अपने बर्थडे के मौके पर जैकलीन यूरोप में अपनी मां के साथ हॉलीडे पर हैं| यूरोप से जैकलीन ने अपने इंसटाग्राम अकाउंट पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं| जैकलीन आज अपना बर्थ डे फैमिली और क्लोज फ्रेंड्स के साथ मनाएंगी| जी हाँ 11 अगस्त 1985 में बहरीन में जन्मीं जैकलीन 2006 में मिस श्रीलंका यूनिवर्स भी रह चुकी हैं|

जैकलीन के पिता श्रीलंका में म्यूजीशियन हैं, और मां एयर होस्टेस रह चुकी हैं| अपने चार भाई-बहनों में जैकलीन सबसे छोटी हैं| यूनिवर्सिटी ऑफ सिडनी से मॉस कम्यूनिकेशन की पढ़ाई करने वाली जैकलीन ने पढ़ाई खत्म करने के बाद श्रीलंका में बतौर टीवी रिपोर्टर करियर की शुरुआत की थी| उसके बाद जैकलीन ने मॉडलिंग शुरू की और साल 2009 में एक मॉडलिंग असाइनमेंट से जुड़ने के बाद भारत आईं| बॉलीवुड जगत में जैकलीन ने निर्देशक सुजॉय घोष की, फैंटेसी ड्रामा ‘अलादीन’ से एंट्री की| फिल्म में जैकलीन के अपोजिट रितेश देशमुख नजर आए थे| लेकिन यह फिल्म फ्लॉप हुई, लेकिन जैकलीन को बॉलीवुड में काम मिलना शुरू हो गया| साल 2011 में आई फिल्म ‘मर्डर 2’ हिट हुई और जैकलीन को इंडस्ट्री में पहचान मिली| ‘मर्डर 2’ की सफलता के बाद जैकलीन की ‘हाउसफुल 2’ और ‘रेस 3’ भी लोगों पसंद आई| साल 2014 में आई सलमान खान की फिल्म ‘किक’ ने बॉलीवुड में जैकलीन को मेन स्ट्रीम की एक्ट्रेस बना दिया| फिल्म की सफलता के बाद सलमान खान ने जैकलीन को बांद्रा में ‘थ्री बीएचके फ्लैट” गिफ्ट किया| इसके बाद जैकलीन ने टीवी में भी एंट्री मारी| जैकलीन ने टीवी रियलिटी शो ‘झलक दिखला जा’ के नौवें सीजन को जज किया था| स्पैनिश, फ्रेंच और अरबी बोलने वाली जैकलीन को बॉलीवुड में काम करने के लिए हिंदी भी सीखनी पड़ी| खबरों की मानें तो जैकलीन बहरीन के प्रिंस हसन बिन राशिद अली खलीफा को डेट कर चुकी हैं| हसन से रिश्ता टूटने के बाद जैकलीन का नाम डायरेक्टर साजिद खान के साथ भी जुड़ा| इस समय सुशांत सिंह राजपूत के साथ जैकलीन जल्द ही ‘ड्राइव’ फिल्म में नजर आने वाली हैं| जैकलीन बॉलीवुड आइटम नंबर्स ,जुम्मे की रात,एक दो तीन, लत लग गई, बीट पर बूटी, चिट्टियां कलाइयां,चंद्रलेखा, जैसे गानों के लिए भी फैंस के बीच फेमस हैं| जैकलीन फर्नांडिस फिटनेस फ्रीक हैं, और सोशल मीडिया पर वो बहुत एक्टिव रहती हैं| जैकलीन अक्सर अपने फिटनेस वीडियोज और फोटो फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं|

Related Articles

Back to top button