टॉप न्यूज़फीचर्डब्रेकिंगराजनीतिराज्यराष्ट्रीय

बंगाल चुनाव : आज शाह-स्मृति-नड्डा और राजनाथ की मैराथन रैलियां

कोलकाता, 19 अप्रैल 2021 (दस्तक टाइम्स) : भारतीय जनता पार्टी ने अपने वरिष्ठ नेताओं की  पश्चिम बंगाल में आज कई रैलियां आयोजित की हैं। उधर, मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने आठवें चरण के अपने पूरे प्रचार को रद्द कर दिया है और छठे तथा सातवें चरण के प्रचार में कटौती की है।

भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेताओं की रैलियां लगातार हो  रही हैं। 22 अप्रैल को छठे चरण का मतदान होना है। उसके पहले आज सोमवार को इसके लिए प्रचार का शोर थम जाएगा। निर्वाचन आयोग ने 48 घंटे की जगह अब 72 घंटे पहले ही खुले प्रचार पर रोक लगा दी है। इस तरह छेठे चरण के लिए आखिरी दिन भाजपा के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की मैराथन जनसभाएं होनी है।

अमित शाह  सुबह 11:00 बजे पांडेश्वर में जनसभा को संबोधित करेंगे। उसके बाद वे दोपहर 1:30 बजे चाकुलिया विधानसभा क्षेत्र में, 2:30 बजे कालियागंज में और शाम 4:00 बजे बालूरघाट विधानसभा क्षेत्र में जनसभा करने वाले हैं। उसी तरह से स्मृति ईरानी सुबह 11:30 बजे बागदा विधानसभा क्षेत्र में रोड शो करेंगी। उसके बाद नैहाटी विधानसभा में अपराह्न 1:15 बजे, नोआपाड़ा में अपराह्न 2:30 बजे, शाम 4:15 बजे टाउन हॉल में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ मीटिंग करेंगी और 5:45 बजे हयात होटल में एनजीओ कांक्लेव का हिस्सा होंगी।  रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सुबह 11:45 बजे ग्वालपोखर विधानसभा क्षेत्र में जनसभा को संबोधित करने वाले हैं। उसके बाद इंटाहार विधानसभा क्षेत्र में अपराह्न 1:15 बजे उनकी दूसरी जनसभा होगी, जबकि तीसरी जनसभा कृष्णानगर दक्षिण विधानसभा क्षेत्र में अपराहन 3:30 बजे प्रस्तावित है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की पहली जनसभा  दोपहर 12:00 बजे रायगंज विधानसभा क्षेत्र में होगी जबकि दूसरी जनसभा अपराह्न 3:00 बजे सैंथिया विधानसभा क्षेत्र में और तीसरी जनसभा शाम 4:30 बजे, सिउरी विधानसभा क्षेत्र में होनी है। नड्डा की आज  आखिरी मीटिंग शाम 6:00 बजे बोलपुर के होटल मार्क एंड मीडो में होने वाली है।

उल्लेखनीय है कि भाजपा की रैलियों में भारी भीड़ उमड़ रही है जिसके कारण विपक्ष उस पर  कोविड-19 प्रोटोकॉल की धज्जियां उड़ाने के आरोप लगा रहा है।

  1. देश दुनिया की ताजातरीन सच्ची और अच्छी खबरों को जानने के लिए बनें रहें dastaktimes.org के साथ।
  2. फेसबुक पर फॉलों करने के लिए : https://www.facebook.com/dastak.times.9
  3. ट्विटर पर पर फॉलों करने के लिए : https://twitter.com/TimesDastak
  4. साथ ही देश और प्रदेश की बड़ी और चुनिंदा खबरों के ‘न्यूज़–वीडियो’ आप देख सकते हैं।
  5. youtube चैनल के लिए : https://www.youtube.com/c/DastakTimes/videos

Related Articles

Back to top button