पंजाबराज्य

पंजाब सरकार का बड़ा फैसला, 35,000 अस्थायी कर्मचारियों को किया जायेगा स्थायी

चंडीगढ़: चंडीगढ़: पंजाब (Punjab) के मुख्यमंत्री भगवंत मान (CM Bhagwant Mann) ने मंगलवार को राज्य के सरकारी विभागों में 35,000 समूह ‘सी’ और ‘डी’ संविदा और आउटसोर्सिंग कर्मचारियों की सेवाओं को नियमित करने की घोषणा की।

मान ने एक वीडियो संदेश में कहा, ‘‘समूह सी और डी के 35,000 संविदा कर्मचारियों की सेवाओं को नियमित करने का निर्णय लिया गया है।” मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने इस संबंध में मुख्य सचिव को निर्देश दे दिए हैं।

इससे पहले, भगवंत मान ने पंजाब विधानसभा चुनावों से कहा था कि, अगर उनकी पार्टी ने पंजाब में सत्ता बनाने में कामयाब होती है तो, राज्य के संविदा कर्मियों की सेवाएं नियमित किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि, मान ने सरकारी विभागों में 25,000 रिक्त पदों को भरने की भी घोषणा की है।

Related Articles

Back to top button