उत्तराखंडराज्य

सपरिवार वैष्णो देवी के दरबार पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक

देहरादून: मतगणना से ठीक पहले नेताओं की सियासी मुलाकातों के साथ ही धार्मिक यात्राएं भी तेज हो गई हैं। इस क्रम में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक सपरिवार वैष्णो देवी के दर्शन करने गए हैं। कौशिक पिछले सप्ताह ही महाकाल के दर्शन कर लौटे थे।

मदन कौशिक पर इस बार भाजपा को चुनावों में जीत दिलाने की अहम जिम्मेदारी रही। इस बीच, मतगणना का समय नजदीक आने के साथ ही कौशिक की सियासी और धार्मिक यात्राओं में तेजी नजर आ रही है। पिछले सप्ताह वो उज्जैन में महाकाल के दर्शन कर लौटे थे। इसके बाद वो दून में वरिष्ठ नेताओं के साथ मेल मुलाकातों में व्यस्त रहे। अब मतगणना से एक सप्ताह पूर्व वो सपरिवार वैष्णोदेवी के दर्शन करने के लिए चले गए हैं।

कौशिक के साथ उनके कुछ करीबी समर्थक भी बताए जाते हैं। हालांकि उनके करीबियों ने बताया कि वो हर साल वैष्णोदेवी दर्शन करने जाते हैं।

Related Articles

Back to top button