उत्तर प्रदेशराजनीतिलखनऊ

भाजपा की जनविरोधी नीतियों का पर्दाफाश करेगी सपा: अखिलेश

लखनऊ, 25 जून दस्तक (ब्यूरो) : सपा प्रमुख मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने गुरुवार को पार्टी मुख्यालय में समाजवादी पार्टी का आव्हान, अपील जारी करते हुए सभी पार्टी कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों का आव्हान किया कि वे राज्य और केन्द्र की भाजपा सरकारों की अक्षम्य गलतियों तथा जनविरोधी नीतियों का जन-जन के बीच जाकर पर्दाफाश करें और पीडि़त, दु:खी तथा असहाय लोगों की यथासम्भव मदद करें।

फाइल

अखिलेश ने कहा कि किसान लुट रहा है, मजदूर भूखों मर रहा है, बेरोजगारी सुरसा की तरह आकार बढ़ाती जा रही है, नौकरी के नाम पर युवकों को धोखा दिया जा रहा है, छात्र वर्ग कुंठित है। बुनकर, दस्तकार और छोटा, मझोला, बड़ा उद्यमी किसानों की तरह आत्महत्या करने को विवश है। देश की सीमाएं सिकुड़ रही है। भाजपा ने जनता का भरोसा तोडऩे का काम किया है। कोरोना महामारी से पूरा देश भयाक्रांत है। लॉकडाउन ने सामाजिक-आर्थिक सभी गतिविधियां ठप्प कर दी हैं। लाखों श्रमिक बेरोजगार हो गए हैं।

फाइल

अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा ने सत्ता में आने के बाद जनहित का कोई उल्लेखनीय कार्य नहीं किया है। जनता अपने साथ हुए विश्वासघात को भूल नहीं सकती है। इसलिए हमारा मुख्य लक्ष्य उत्तर प्रदेश में कुशासन का पर्याय बन गई भाजपा सरकार को सन् 2022 के चुनावों में सत्ता से बेदखल करना है। अखिलेश ने कहा कि समाजवादी पार्टी महात्मा गांधी, डॉ राममनोहर लोहिया, डॉ भीम राव अम्बेडकर, आचार्य नरेन्द्र देव, लोक नायक जयप्रकाश नारायण और चौधरी चरण सिंह के बताए हुए रास्ते पर चलते हुए आर्थिक-सामाजिक गैरबराबरी और सभी किस्म की विषमताओं के विरूद्ध संघर्षरत रही है और आगे भी करती रहेगी।

Related Articles

Back to top button