उत्तर प्रदेशवाराणसी

धूमधाम से मना भाजपा का स्थापना दिवस, निकाली शोभायात्रा

ज्गह-जगह आयोजित किए गए कार्यक्रम, मां गंगा से मांगा आशीर्वाद, भाजपा के सभी कार्यालयों में ध्वाजारोहण भी किया गया, मोदी ने दुनिया के सबसे बड़ा राजनीतिक दल बनाने के लिए जुझारू कार्यकर्ताओं के योगदान को सराहा

वाराणसी : भारतीय जनता पार्टी का स्थापना दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। रोहनिया स्थित पार्टी कार्यालय समेत कई स्थानों पर विविध कार्यक्रम आयोजित हुए। शहर से लेकर देहात तक में कई जगहों पर शोभायात्रा व प्रभातफेरी भी निकाली गई। इस दौरान कार्यकर्ताओं का जहां सम्मान किया गया वहीं पार्टी के संघर्षों से भी कार्यकर्ताओं को अवगत कराया गया। वहीं मां गंगा की आरती कर पार्टी कार्यकर्ताओं ने आशीर्वाद भी लिया। भाजपा के 42वें स्थापना दिवस पर क्षेत्रीय कार्यालय रोहनिया में क्षेत्रीय अध्यक्ष महेश चंद्र श्रीवास्तव ने झंडारोहण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। सुबह 10 बजे पार्टी कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संबोधन सुना और पार्टी के हितों के लिए कार्य का संकल्प लिया।पीएम मोदी के संबोधन का सजीव प्रसारण गुलाब बाग कार्यालय समेत अन्य स्थानों पर भी हुआ।

इस मौके पर पार्टी पदाधिकारियों ने सभा को संबोधित कर दुनिया के सबसे बड़ा राजनीतिक दल बनाने के लिए जुझारू कार्यकर्ताओं के योगदान को भी सराहा। इधर, क्षेत्रीय कार्यालय से रोहनिया गांधी चबूतरा तक भाजपा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने शोभायात्रा निकाली। भाजपा पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के काशीक्षेत्र उपाध्यक्ष अनुप जायसवाल ने अपने आवास पर दलित कन्या पूजन किया। चैत्र नवरात्र को देखते हुए दलित कन्या पूजन कर भाजपा कार्यकर्ताओं ने देवी स्वरूपा कन्याओं से भाजपा की निरंतर सफलता का आशीर्वाद मांगा। पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने कार्यकर्ताओं को पार्टी के विकास के बारे में भी जानकारी देकर पार्टी के संघर्षों की भी याद दिलाई।

Related Articles

Back to top button