टॉप न्यूज़राज्यराष्ट्रीय

लोकसभा चुनाव को लेकर BJP की जोरदार तैयारी, मुंबई में 5 हजार ‘नमो वॉरियर्स’

मुंबई: आगामी लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Elections 2024) को लेकर देश की सभी राजनितिक पार्टियां अपनी पार्टी के प्रचार के लिए एड़ी छोटी का जोर लगा रहे है। ऐसे में देश की सबसे मजबूत पार्टी कही जाने भाजपा (BJP) भी पुरे जोरोशोरों से लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी है।

जी हां हाल ही में सामने आई बड़ी खबर के मुताबिक, सपनों की नगरी कहे जानी मुंबई (Mumbai News) में 5 हजार ‘नमो वॉरियर्स’ (Namo Warriors) तैयार करने का BJP का प्लान है। जानकारी के लिए आपको बता दें कि लोकसभा चुनाव के लिए बीजेपी के 5 हजार युवा कार्यकर्ता मैदान में उतरेंगे। इस बारे में मिली जानकारी के मुताबिक, नमो वॉरियर्स का चयन बीजेपी युवा मोर्चा के जरिए किया जाएगा। ऐसे में अब हम आपको इस बारे में जानकारी दें दें कि पहले चरण में 100 कॉलेजों में 18 से 21 साल के छात्रों को मौका दिया जाएगा।

प्रत्येक कॉलेज में 50 युवक-युवतियों का चयन किया जाएगा। युवा योद्धाओं को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के काम की जानकारी मतदाताओं तक पहुंचाने का काम सौंपा गया है। ऐसे में अब संभावना है कि मुंबई के कई युवाओं को राजनीति में प्रवेश करने का एक सुनहरा मौका भाजपा के इस प्लान के तहत मिलने वाला है।

जैसा कि हमने आपको हाल ही में बताया है कि लोकसभा चुनाव के लिए बीजेपी का यह नया और बड़ा कदम है। इसके जरिये मुंबई की जनता से प्रत्यक्ष रूप से भाजपा की ओर से संवाद साधा जाएगा। भाजपा की यह एक बहुत बड़ी प्लानिंग है, जिसके जरिये लोकसभा चुनाव में जितने के लिए मदद होगी। इसके अलावा आपको यह भी बता दें कि बीजेपी नमो वारियर्स को उनके काम के लिए सम्मान राशि देगी।

Related Articles

Back to top button