दिल्लीराज्य

दिल्ली में गर्लफ्रेंड की मां को प्रेमी ने मारी गोली, कुत्ते को लेकर शुरू हुआ था विवाद

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली (capital Delhi) में एक बार फिर सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां एक प्रेमी ने अपनी प्रेमिका की माँ को गोली मार दी। बताया जा रहा है कि कुत्ते को लेकर शुरू विवाद में प्रेमी इतना गुस्सा हो गया कि उसने अपनी प्रेमिका की मां पर गोली चला दी। घायल हुई महिला का अस्पताल में इलाज चल रहा है। दिल्ली पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू दी है। आरोपी मौके से फरार है।

जानकारी के अनुसार मध्य दिल्ली (central Delhi) के देश बंधु गुप्ता रोड (Desh Bandhu Gupta Road) इलाके में कुत्ते को लेकर हुई बहस के बाद एक शख्स ने कथित तौर पर अपनी प्रेमिका की मां को गोली मार दी। पीड़ित महिला को आनन-फानन में इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। घटना शनिवार की बताई जा रही है।

दिल्ली पुलिस ने बताया कि कपल लिव-इन रिलेशनशिप में रहता था। घटना के बाद से आरोपी फरार है। मामले की जांच की जा रही है। जल्द से जल्द आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। बता दें कि दिल्ली में अपराध कम होने का नाम नहीं ले रहा है। आये दिन हत्या, लूट, चोरी, रेप और डकैती के मामले सामने आते रहते हैं। यह नहीं दिल्ली में जघन्य अपराध की भी कई घटनाएं सामने आ चुकीं हैं।

Related Articles

Back to top button