उत्तर प्रदेशराज्यलखनऊ

यूपी में पश्चिम से लेकर पूर्व तक बारिश की संभावना, आईएमडी ने कहा-तापमान के 30 डिग्री तक पहुंचने का अनुमान

नई दिल्ली: यूपी में मौसम (UP Weather Updates) फिर बदल सकता है। जिसके चलते कई हिस्सों में मध्यम से हल्की बारिश का अनुमान है। मौसम विभाग के अनुसार उत्‍तर-पश्चिमी भारत के मैदानी इलाकों में 28 फरवरी से 2 मार्च 2022 के बीच बारिश हो सकती है। जबकि पश्चिमी यूपी में आने वाले चार दिनों के दौरान बरसात हो सकती है।

ज्ञात हो कि 25 और 26 फरवरी को यूपी के पूर्वी इलाके में भी बारिश हो सकती है। साथ ही ही उच्‍च पर्वतीय राज्‍यों में हल्‍की बारिश के साथ हिमपात हो सकता है। जबकि न्‍यूनतम और अधिकतम तापमान में वृद्धि होने की भी आशंका है। सूबे में अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है।

गौर हो कि यूपी में बारिश होने की वजह से फसलें प्रभावित हो सकती है। जिससे किसानों की चिंता बढ़ गई है। राज्य में आज आसमान में आंशिक बादल छाए रह सकते है। साथ ही हवाओं की रफ्तार 9 किलोमीटर प्रति घंटे रहने का अनुमान है। रात के समय राज्य में धुंध छाया रह सकता है। हालांकि अब कड़ाके की सर्दी से लोगों को राहत मिलेगी।

Related Articles

Back to top button