ज्ञान भंडार

दीपावली पर स्वस्थ रहें, इसके लिए जरूरी है पटाखे ना चलाएं- मुख्यमंत्री गहलोत

जयपुर: मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कोरोना काल में लोगों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए जनता से एक बार फिर दीपावली पर पटाखे नहीं चलाने की अपील की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि लोगों के जीवन की रक्षा हमारे लिए सर्वोपरि है। हम चाहते हैं कि सभी स्वस्थ रहें एवं हर्षोल्लास के साथ दीपावली का त्योहार मनाएं, इसके लिए जरूरी है कि पटाखे ना चलाएं।

मुख्यमंत्री गहलोत ने गुरुवार को ट्वीट के जरिए जनता को संदेश दिया कि हमारे कुछ साथियों ने पटाखों और आतिशबाजी पर रोक के निर्णय की आलोचना की परन्तु इसका धर्म से कोई सम्बन्ध नहीं है। विशेषज्ञों की राय भी यही है कि कोरोना महामारी के समय में पटाखों से निकलने वाला विषैला धुंआ बेहद खतरनाक है।

ये भी पढ़ें: पीलीभीत में सपा के दो पूर्व मंत्री व विधायक सहित 40 लोगों पर केस दर्ज

अधिकांश लोगों ने हमारे निर्णय की प्रशंसा की है और हमारे बाद अन्य राज्यों ने भी पटाखों पर रोक लगाई है। लोगों के जीवन की रक्षा हमारे लिए सर्वोपरि है। हम चाहते हैं सभी स्वस्थ रहें एवं हर्षोल्लास के साथ दीपावली का त्योहार मनाएं, इसके लिए जरूरी है कि पटाखे न चलाएं।

मुख्यमंत्री ने जनता को आतिशबाजी से बचने का संकल्प दिलाते हुए कहा कि इससे देश में एक संदेश जाएगा। अगली दीपावली हम सब मिलकर आतिशबाजी के साथ मनाएंगे।

देश दुनिया की ताजातरीन सच्ची और अच्छी खबरों को जानने के लिए बनें रहेंwww.dastaktimes.orgके साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए https://www.facebook.com/dastak.times.9और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @TimesDastak पर क्लिक करें।

साथ ही देश और प्रदेश की बड़ी और चुनिंदा खबरों के ‘न्यूज़-वीडियो’ आप देख सकते हैं हमारे youtube चैनल https://www.youtube.com/c/DastakTimes/videosपर। तो फिर बने रहियेwww.dastaktimes.orgके साथ और खुद को रखिये लेटेस्ट खबरों से अपडेटेड।

Related Articles

Back to top button