मनोरंजन

CID फैंस के लिए बुरी खबर, 29 अक्टूबर को CID का दिखाया जाएगा आखिरी शो

सोनी टीवी पर 21 साल तक लगातार दर्शकों का मनोरंजन करने वाले टीवी की दुनिया के सबसे पॉपुलर क्राइम शो CID के फैंस के लिए एक बड़ी खबर सामने आई है। सालों से छोटे पर्दे पर दिखाया जा रहा है अब तक का सबसे लंब शो CID अब बंद होने जा रहा है। जी हां- सोनी चैनल पर आने वाला सबसे लंबा और सबसे फेमस क्राइम शो CID का आखिरी एपिसोड 29 अक्टूबर को दिखाया जाएगा। इसके बाद आप टीवी पर इस को नहीं देख पाएंगे। CID इकलौता ऐसा शो है जिसने हर घर में अपनी पहचान बनाई है। ये शो साल 1997 से लगातार सोनी चैनल पर दिखाया जा रहा है। CID के बंद होने की जानकारी खुद इस शो के एक्टर दया ने दी है। 

ऐसे कम ही शो होते हैं जो अपनी पॉपुलैरिटी के साथ बिना ब्रेक इतना लंबा चलते रहें, उनमें से एक CID है, जिसने सारे रिकॉर्ड तोड़े हैं। अभी हाल ही में शो ने अपनी 1546 एपिसोड्स पूरे किए थे। इस शो में ACP प्रद्युमन, दया, अभिजीत ने बहुत शानदार अभिनय किया है। इस शो में तीनों ने जान फूंक दी है। टीवी शो के बंद किए जाने की वजह पर शो में इंस्पेक्टर दया का रोल निभाने वाले दयानंद शेट्टी ने बताया, “सबकुछ बिल्कुल ठीक जा रहा था।

शो को टीआरपी मिल रही थी,लेकिन कुछ दिनों पहले शूटिंग चल रही थी, तभी शूटिंग के दौरान प्रोड्यूसर BP सिंह का फोन आया। दयानंद का कहना है कि हम सभी को बहुत बुरा लग रहा है। सच में मैं अपने किरदार को बहुत मिस करूंगा। इतना लंबा चलने के बाद शो की TRP कम हो जाती है, लेकिन इसे आज भी दर्शकों का प्यार मिल रहा है। इसकी पॉपुलैरिटी आज भी वैसी ही है जो सालों पहले हुआ करती थी।

इस शो के किरदार से लेकर कई डायलॉग भी बेहद मशहूर हुए। इनमें एसीपी प्रद्युम्न का डायलॉग, ‘कुछ तो गड़बड़ है दया’ सबकी जुबान पर रहता है। इस शो के साथ ही इसके किरदार भी घर-घर में पहचान रखते हैं। इनमें एसीपी प्रद्युमन के रोल में शिवाजी साथम, दयानंद शेट्टी बतौर इंस्पेक्टर दया और आदित्य श्रीवास्तव को अभिजीत के रोल में पहचाना जाता है।

Related Articles

Back to top button