जीवनशैली

जले हुए बर्तनों को इन आसान तरीको से करें साफ

नई दिल्ली : अक्सर हम लोग घर में जले बर्तनों को साफ करने में परेशान हो जाते हैं। जैसे कि दूध के बर्तन या फिर जली हुई कड़ाही। ज्यादातर लोग अलग-अलग तरीकों को अपनाते हैं जैसे मिट्टी और रेत से बर्तनों को रकड़ते हैं। कुछ लोग गर्म पानी और साबुन का पानी इस्तेमाल करते हैं। लेकिन, इतनी कोशिशों के बाद भी बर्तनों की चमक लौट नहीं पाती है। ऐसे में अगर आप कुछ स्मार्ट तरीका अपनाएं तो इन बर्तनों की चमक वापिस ला सकते हैं। आपको इसके लिए बहुत सी चीजें बाहर से खरीदकर लाने की भी जरुरत नहीं है क्योंकि ये चीजें आपको अपने घरों में ही मिल सकती हैं।

जले हुए बर्तनों को साफ करने के लिए आप नींबू का इस्तेमाल कर सकते हैं। ऐसा इसलिए कि नींबू में साइट्रिक एसिड है जो कि नेचुरल तरीके से काम करता है और फिर गंदगी के साथ रिएक्ट करके इसे साफ करने में मदद करता है। तो, आपको करना ये है कि नींबू का खूब सारा रस निकाल लें और इसमेंइन बर्तनों में डालकर छोड़ दें। कुछ देर बार इसमें ऊपर से गर्म पानी डाल लें और इसकी सफाई शुरू करें जिससे जले हुए बर्तनों की सफाई में मदद मिलती है।

सिरका बहुत तेजी से रिएक्ट करता क्योंकि इसमें साइट्रिक एसिड समेत कई रिएक्टेंट्स होते हैं। अगर आप दूध के जले हुए हुए बर्तनों को आसानी से साफ करना चाहते हैं तो, आपको कड़ाही में इस सिरके को डाल देना है और इसे एक घंटे के लिए ऐसे ही छोड़ देना है। इसके बाद गर्म पानी के साथ स्क्रब करते हुए बर्तनों को साफ करें। ऐसा करना जली हुई कड़ाही को साफ करने और इसे चमकाने में मदद करता है।

अब आपके लिए बेकिंग सोडा बड़ी तेजी से काम कर सकता है। ये काफी हाइली रिएक्टेंट माना जाता है और फिर जले हुए बर्तन को तेजी से साफ करता है। ऐसे में आपको करना ये है कि बेकिंग सोडा में हल्का सा पानी मिलाएं और एक गाढ़ा लेप तैयार करें। फिर इस लेप को कड़ाही में पूरी तरह से लगा लें। 40 मिनट या फिर रातभर इसे ऐसे ही छोड़ दें। इसके बाद इसे स्क्रब करें और फिर गुनगुने पानी से बर्तनों को साफ करें। इस तरह करना आपके बर्तनों को चमका सकता है।

Related Articles

Back to top button