उत्तराखंडटॉप न्यूज़राज्य

गोविन्द बल्लभ पंत की पुण्यतिथि पर सीएम धामी ने किया याद, दी श्रद्धांजलि

देहरादून: आज गोविन्द बल्लभ पंत जी की पुण्यतिथि है, आज के दिन उन्हें याद कर ट्विटर पर कई नेता श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं। इस बीच उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गोविन्द बल्लभ पंत की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है।

सीएम धामी ने गोविन्द बल्लभ पंत की पुण्यतिथि पर उन्हें याद करते हुए ट्वीट कर लिखा- जनपद अल्मोड़ा में जन्मे, कुशल राजनीतिज्ञ, महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, उत्तर प्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री एवं भारत रत्न से अलंकृत पंडित गोविंद बल्लभ पंत जी की पुण्यतिथि पर शत्-शत् नमन।

प्रसिद्ध स्वतन्त्रता सेनानी और वरिष्ठ भारतीय राजनेता थे गोविन्द बल्लभ पन्त :

पंडित गोविन्द बल्लभ पन्त प्रसिद्ध स्वतन्त्रता सेनानी और वरिष्ठ भारतीय राजनेता थे। वे उत्तर प्रदेश राज्य के प्रथम मुख्यमंत्री और भारत के चौथे गृहमंत्री थे। सन 1957 में उन्हें भारतरत्न से सम्मानित किया गया। गृहमंत्री के रूप में उनका मुख्य योगदान भारत को भाषा के अनुसार राज्यों में विभक्त करना तथा हिन्दी को भारत की राजभाषा के रूप में प्रतिष्ठित करना था।

Related Articles

Back to top button