उत्तर प्रदेशराज्य

भाजपा के 43वें स्थापना दिवस पर CM योगी ने दी बधाई

लखनऊ : आज भारतीय जनता पार्टी के 43वें स्थापना दिवस पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी राष्ट्रवादी कार्यकर्ताओं और पार्टी से जुड़े सभी लोगों को हार्दिक बधाई दी है। सीएम योगी ने ट्विटर पर ट्वीट करते हुए लिखा है कि, सभी राष्ट्रवादी कार्यकर्ताओं को हार्दिक बधाई, हम सभी ‘सेवा ही संगठन’ को चरितार्थ करते हुए समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध हैं।

बता दें कि, आज पूरे प्रदेश में बूथ स्तर पर कार्यक्रम का आयोजन होगा। भाजपा प्रदेश मुख्यालय पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक शामिल होंगे। साथ ही प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी एवं प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह भी मौजूद होंगे। वहीं, सुबह 9ः45 बजे पीएम नरेंद्र मोदी स्थापना दिवस पर पार्टी कार्यकर्ताओं को दिए जाने वाले उद्बोधन को सामूहिक रूप से एलईडी व सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफार्मों के माध्यम से सुनेगें।

आज यानी 6 से 14 अप्रैल तक भाजपा का सामाजिक न्याय सप्ताह मनाया जायेगा। सामाजिक न्याय सप्ताह के अन्तर्गत आगामी 14 अप्रैल को बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर की जयंती तक पार्टी कार्यकर्ता जनसरोकारों से जुड़े विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन करेंगे। इस सप्ताह के जरिए भाजपा आम जनता को पार्टी के साथ जोड़ने की कोशिश की जाएगी। आज बूथ स्तर पर कार्यक्रम का आयोजन होगा। पार्टी पदाधिकारी व राज्य सरकार के मंत्रिगण, जनप्रतिनिधि, निगम, आयोग, बोर्डो के अध्यक्ष/उपाध्यक्ष/सदस्य प्रदेश में अलग-अलग जगहों पर स्थापना दिवस पर आयोजित कार्यक्रमों में शामिल होंगे। सभी पार्टी कार्यकर्ता अपने-अपने बूथों पर सुबह 9ः00 बजे एकत्र होकर पार्टी का ध्वज फहराएं है।

Related Articles

Back to top button