उत्तर प्रदेशटॉप न्यूज़फीचर्डब्रेकिंगराज्यलखनऊ

CM ने प्रवासी भारतीय दिवस पर दी शुभकामनाएं, विकास में योगदान को सराहा

लखनऊ : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित प्रदेश के अन्य नेताओं ने प्रवासी भारतीय दिवस पर देश से जुड़े लोगों को शुभकामनाएं देते हुए विकास के लिए उनके योगदान को सराहा है।

मुख्यमंत्री ने शनिवार को कहा

सम्पूर्ण विश्व को उत्कृष्ट भारतीय संस्कृति व सामाजिक मूल्यों से सुवासित करने वाले सभी प्रवासी बहनों-भाइयों को ‘प्रवासी भारतीय दिवस’ की हार्दिक शुभकामनाएं। उन्होंने कहा कि अपनी मातृभूमि के विकास में सतत योगदान दे रहे करोड़ों प्रवासी भारतीयों का कोटि-कोटि अभिनन्दन।

उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा

भारतीय संस्कृति व सनातन परम्पराओं एवं संस्कारों का परचम पूरी दुनिया में बुलंद करने वाले समस्त प्रवासी भारतीयों को प्रवासी भारतीय दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।

 

प्रदेश सरकार के संसदीय कार्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री सुरेश खन्ना ने कहा 

‘प्रवासी भारतीय दिवस’ प्रतिवर्ष विदेशी भारतीय समुदाय के साथ भारत के जुड़ाव को मजबूत करने और उन्हें अपनी जड़ों से जोड़ने के लिए मनाया जाता है। सभी प्रवासी बहनों-भाइयों को ‘प्रवासी भारतीय दिवस’ की हार्दिक शुभकामनाएं।

कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही कहा

अपनी मेहनत जज्बे से पूरी दुनिया में मां भारती का मस्तक ऊंचा करने वाले सभी प्रवासी भारतवंशियों को प्रवासीभारतीय दिवस की हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं।

[divider][/divider]

यह भी पढ़े: उत्तर प्रदेश में आलू व्यापारी सहित तीन लोगों की गाला रेत कर हत्या – Dastak Times 

देश दुनिया की ताजातरीन सच्ची और अच्छी खबरों को जानने के लिए बनें रहें www.dastaktimes.org  के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए  https://www.facebook.com/dastak.times.9 और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @TimesDastak पर क्लिक करें। साथ ही देश और प्रदेश की बड़ी और चुनिंदा खबरों के ‘न्यूज़-वीडियो’ आप देख सकते हैं हमारे youtube चैनल  https://www.youtube.com/c/DastakTimes/videos पर। तो फिर बने रहिये  www.dastaktimes.org के साथ और खुद को रखिये लेटेस्ट खबरों से अपडेटेड।   

[divider][/divider]

Related Articles

Back to top button