State News- राज्यTOP NEWSउत्तराखंडफीचर्ड

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा- विकास की बात पर हमेशा विरोध करती है कांग्रेस

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि कांग्रेस का इतिहास रहा है कि जब भी राष्ट्र के विकास की कोई बात की जाती है तो वह उसका विरोध करती है। संसद सत्र में जब देश की 130 करोड़ जनता के हितों और देश के विकास की बात हो रही थी तो कांग्रेस ने इसका विरोध करना शुरू कर दिया।

सोमवार को सचिवालय में मीडिया कर्मियों से अनौपचारिक बातचीत में विपक्ष द्वारा जासूसी प्रकरण को लेकर संसद में गतिरोध उत्पन्न करने संबंधी सवाल का जवाब देते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने यह बात कही। उन्होंने कहा कि कांग्रेस चाहती है कि चीजें उलझी रहें। कांग्रेस ने देश विरोधी शक्तियों से मिलकर बातों को उलझाने का कार्य किया है।

कांग्रेस नहीं चाहती कि देशहित के महत्वपूर्ण विषयों पर संसद में चर्चा हो। कांग्रेस का इतिहास विरोध के लिए विरोध करने का रहा है। देश में चाहे इंदिरा गांधी के शासन के समय की बात हो, प्रधानमंत्री चंद्रशेखर की सरकार गिराने की बात हो, इतना ही नहीं राजस्थान में गहलोत सरकार गिराने के लिए कांग्रेस की ही विधायकों ने उन पर आरोप लगाने का कार्य किया है। इस प्रकार के अन्य कई मामलों को भी देखा जाय तो कांग्रेस के लोग इस प्रकार की तथ्यहीन बात करते रहे हैं।

एक अन्य प्रश्न के जवाब में मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार की प्राथमिकता सरकारी विभागों में रिक्त 24 हजार पदों को भरने की है। इसके अलावा स्वरोजगार के माध्यम से भी लाखों युवाओं को रोजगार दिलाया जाएगा।

Related Articles

Back to top button