उत्तर प्रदेशवाराणसी

बाबा साहेब को हराने वाले को कांग्रेस ने पद्म पुरस्कार दिया: स्मृति ईरानी

आंबेडकर के सपनों को पूरा करने वाले एकमात्र नेता नरेंद्र मोदी
गैर भाजपा दलों ने केवल उनके नाम का इस्तेमाल किया

-सुरेश गांधी

वाराणसी : केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने गुरुवार को कांग्रेस सहित सपा-बसपा नेताओं को जमकर खरी-खोटी सुनाई। मौका था डॉ भीमराव आंबेडकर जयंती का। रोहनिया स्थित पार्टी कार्यालय पर आयोजित सामाजिक समरसता दिवस पर समारोह में उन्होंने कहा कि डॉ भीमराव आंबेडकर जिन गरीबों, मजदूरों व वंचित लोगों के लिए हमेशा संघर्ष किया। लेकिन कांग्रेस ने बाबा साहब को न सिर्फ आगे बढ़ने से रोके रखा, बल्कि 1952 के चुनाव में वे हार जाएं इसके लिए उत्तर मुंबई लोकसभा सीट से उनके ही सहयोगी एनएस काजोलकर को टिकट दिया और आंबेडकर चुनाव हार गए। यही हाल 1954 में बंडारा लोकसभा उपचुनाव में रहा। खास यह है कि कांग्रेस ने आंबेडकर के हारने के बाद काजोलकर को पद्मश्री अवार्ड से सम्मानित किया। ये घटनाएं साबित करती हैं कि कांग्रेस और उसके नेता खासकर नेहरू कभी आंबेडकर पर भरोसा नहीं करते थे और उन्होंने अपनी नापसंदगी को छिपाने का प्रयास भी कभी नहीं किया। कांग्रेस ने बाबा साहेब के जख्मों पर नमक डालने का काम किया है। जबकि पीएम नरेन्द्र मोदी ने अपने कैबिनेट में सबसे ज्यादा अनुसूचित जाति के लोगों को जगह दी है। या यूं कहे आंबेडकर के सपनों को साकार करने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एकमात्र नेता हैं, जिन्होंने समय-समय पर न केवल भीमराव अंबेडकर के पंचतीर्थ का विकास कर रही है, बल्कि समाज के सबसे निचले वर्ग के लिए विभिन्न कल्याणकारी योजनाएं चलाईं हैं। जिससे उनका आर्थिक और सामाजिक स्तर बढ़ा है। केंद्रीय मंत्री ने विपक्ष पर भी निशाना साधा और कहा कि अभी तक भाजपा को छोड़ बाकी सभी दलों ने केवल उनके नाम का इस्तेमाल किया।

बाबा साहब कहते थे कि सामाजिक और राजनीतिक लोकतंत्र तब तक महत्वपूर्ण नहीं होगा। जब तक कि आर्थिक लोकतंत्र नहीं होगा। भाजपा जब राष्ट्र प्रथम की बात करती है तो वह भी बाबा साहेब का ही संकल्प होता है। एक भारत श्रेष्ठ भारत का संकल्प कब पूरा हुआ जब मोदी जी ने मां गंगा के तट पर आकर कहा कि मुझे मां गंगा ने बुलाया है। उसी के बाद से गरीब पिछड़े वंचित और महिलाओं को समान अधिकार देने के लिए काम शुरू हुए। उन्होंने कहा कि यह देश का दुर्भाग्य है कि कुछ पार्टियां वर्ग विशेष की राजनीति कर रही हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कभी जाति या वर्ग के नाम पर वोट नहीं मांगते हैं। वह विकास की बात करते हैं, जो बाबा साहब का सपना था। काशी ने पीएम नरेन्द्र मोदी को यहां से सांसद चुना और देश ने सेवक मिला जो लगातार बाबा साहब के सपनों को पूरा कर रहा है। देश में सशक्त भारत की संकल्पना तब ही साकार होगी जब सरकार के खजाने पर सभी गरीबों का हक हो। डॉ आंबेडकर के सपनों का भारत आमजन की मदद का था। अब देश भर में बैंक खुद ही चलकर गरीबों के दरवाजे पर आते हैं। 11 करोड़ किसानों के खाते में पैसा सीधे उनके एकाउंट में जाता है।

यूपी की जनता ने बुलडोजर में चढ़कर दिया जवाब
सपा पर तीखे प्रहार करते हुए उन्होंने कहा कि यूपी में एक समय था राजनैतिक दल का रंग लाल था। सड़कें भी तब लाल थीं। उस समाजवादी पार्टी के गुंडाराज को बीजेपी ने खत्म किया है। सपा ने चुनाव के दौरान बुलडोजर को लेकर तंज किया था। यूपी की जनता ने बुलडोजर पर चढ़ कर कमल के बटन को दबा कर प्रदेश के सपा को चुनाव में जवाब दिया है। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी कहती है कि बाबा साहब का एक ही संकल्प था और वह यह कि एक राष्ट्र एक संविधान। भारतीय जनता पार्टी उसी को संकल्प के रूप में लेकर काम कर रही है। बाबा साहब ने एक राज्य के बंटवारे में कहा था कि कोई यह न समझे कि हम किसी धर्म किसी संप्रदाय किसी विशेष क्षेत्र के लोगों के लिए काम करेंगे। मेरी प्राथमिकता भारत है। मैं भारतीय हूं। वो एक राष्ट्र एक संविधान की बात करते थे। उन्होंने ही संविधान के आधार पर एकजुट होने की प्रेरणा दी थी। और आज वहीं संविधान हम सभी को एक राष्ट्र एक संविधान और सभी को बराबार अधिकार देता है। उन्होंने पार्टी के माइक्रो डोनेशन कैंप में 100 रुपये का दान भी दिया। इस मौक पर महेश चंद श्रीवास्तव, विधायक सौरभ श्रीवास्तव, नीलकंठ तिवारी, त्रिभुवन राम, महानगर अध्यक्ष विद्यासागर राय, महामंत्री जगदीश त्रिपाठी, मदन मोहन दुबे, राजकुमार जायसवाल आदि मौजूद थे। धन्यवाद ज्ञापन हंसराज विश्वकर्मा ने दिया।

Related Articles

Back to top button