उत्तर प्रदेशटॉप न्यूज़फीचर्डब्रेकिंगराज्यलखनऊस्वास्थ्य

उप्र में कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या घटकर हुई 6,813

उप्र में कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या घटकर हुई 6,813

लखनऊ : प्रदेश में पिछले चौबीस घंटे में कोरोना संक्रमण के 220 नये मामले सामने आए हैं। इसी दौरान 456 मरीज स्वस्थ होने पर डिस्चार्ज किए गए। वहीं राज्य में अब सक्रिय मामलों की संख्या घटकर 6,813 हो गई है। कोरोना मरीजों की रिकवरी दर 97.42 प्रतिशत चल रही है।

अपर मुख्य सचिव, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने सोमवार को बताया कि प्रदेश में कल एक दिन में कुल 1,06,656 सैम्पल की जांच की गयी। वहीं अब तक कुल 2,72,05,975 सैम्पल की जांच की गयी है।

उन्होंने बताया कि कोरोना के कुल एक्टिव मामलों में से 2,021 लोग होम आइसोलेशन में हैं। वहीं निजी चिकित्सालयों में 583 लोग इलाज करा रहे हैं। इसके अतिरिक्त मरीज एल-1, एल-2 तथा एल-3 के सरकारी अस्पतालों में भर्ती हैं। उन्होंने बताया कि अब तक कुल 5,83,470 लोग कोविड-19 से ठीक होकर डिस्चार्ज हो चुके हैं।

उन्होंने बताया कि प्रदेश में सर्विलांस टीम के माध्यम से 1,84,078 क्षेत्रों में 5,09,217 टीम दिवस के माध्यम से 3,13,66,957 घरों के 15,23,92,343 जनसंख्या का सर्वेक्षण किया गया है।

अपर मुख्य सचिव, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य ने बताया

प्रदेश के सभी शहरी व ग्रामीण प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों में रविवार को मुख्यमंत्री आरोग्य मेले का आयोजन किया जाता है। इसी कड़ी में रविवार को लगभग 3,400 पीएचसी पर इन मेलों का आयोजन किया गया। इसमें कोई 2,72,952 लोगों ने चिकित्सा सुविधा प्राप्त की। इनकी जांच करते हुए आवश्यक दवाई उपलब्ध कराई गई।

इनमें से 1,01,145 पुरुष और 1,29,203 महिलाएं और 42,604 बच्चे थे। उन्होंने बताया कि कुल जांचों में से 4,355 लोगों को उच्चतर चिकित्सा केंद्रों के लिए संदर्भित किया गया। वहीं इन आरोग्य मेलों के दौरान कल 22,585 आयुष्मान भारत के गोल्डन कार्ड भी बनाए गए।

[divider][/divider][divider][/divider]

ये भी पढ़े: शादी का एक महीना पूरा होने पर गौहर खान ने पति जैद दरबार के लिए लिखा खास नोट – Dastak Times 

  1. देशदुनिया की ताजातरीन सच्ची और अच्छी खबरों को जानने के लिए बनें रहेंorg  के साथ।
  2. फेसबुकपर फॉलों करने के लिए : https://www.facebook.com/dastak.times.9
  3. ट्विटरपर पर फॉलों करनेके लिए : https://twitter.com/TimesDastak
  4. साथही देश और प्रदेश की बड़ी और चुनिंदा खबरों के ‘न्यूज़वीडियो’ आप देख सकते हैं।
  5. youtube चैनलके लिए : https://www.youtube.com/c/DastakTimes/videos

[divider][/divider][divider][/divider]

Related Articles

Back to top button