राज्य

Corona Update: झारखंड में दोगुनी रफ्तार से कोरोना के मरीज हो रहे रिकवर, 52 नए केस

रांची: झारखंड में दिन पर दिन कोरोना मरीजों की संख्या लगातार कम हो रही है। इसी बीच राहत की बात है कि दोगुनी रफ्तार से मरीज रिकवर हो रहे हैं। बावजूद राज्य में कोरोना मरीजों के मिलने का सिलसिला जारी है। शनिवार सुबह को बताया गया कि इन 24 घंटों में कोरोना से 85 लोग स्वस्थ हुए हैं। इसके विपरीत राज्य में कोरोना के 52 नए मरीज मिले हैं। झारखंड में कोरोना का रिकवरी रेट 98.65 प्रतिशत और मृत्यु दर 1.22 प्रतिशत है।

राज्य में कोरोना के सक्रिय 520 मामलों में सबसे अधिक 158 राजधानी रांची में हैं। इस जिले में अभी तक कुल एक लाख,13 हजार, 243 पॉजिटिव मरीज आए, जबकि इनमें से एक लाख, 11 हजार, 479 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। राज्य में राजधानी रांची में सबसे अधिक 14 कोरोना के नए केस मिले हैं ।

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार रांची से 14,बोकारो से एक, देवघर से दो, धनबाद से चार, दुमका से चार, पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर )से चार, गिरिडीह से दो,गोड्डा से तीन,गुमला से एक, हजारीबाग से तीन, खूंटी से एक, पांच,कोडरमा से तीन, लातेहार से सात, रामगढ़ से दो और पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा )एक मरीज शामिल है।

राज्य में कुल कोरोना मरीजों की संख्या अब चार लाख, 34 हजार, 271 हो चुकी है। इस बीच कोरोना का पता लगाने के लिए जांच जारी है। राज्य में कुल दो करोड़, नौ लाख, 49 हजार, 320 सैंपल की जांच की गयी है। इनमें से 520 सक्रिय केस मिले। कोरोना से चार लाख, 28 हजार, 436 मरीज ठीक हुए हैं। हालांकि राज्य में पांच हजार, 315 मरीजों की मौत कोरोना से हुई है।

Related Articles

Back to top button