उत्तर प्रदेशज्ञान भंडारटॉप न्यूज़फीचर्डब्रेकिंगराजनीतिलखनऊ

डीजल पेट्रोल के खिलाफ कांग्रेस का हल्लाबोल…देखिए वीडियो

लखनऊ दस्तक (ब्यूरो): देश के इतिहास में पहली बार पेट्रोल के महंगा डीजल बिक रहा है। राजधानी दिल्ली समेत देश के कई हिस्सों में डीजल पेट्रोल से महंगा हो गया है। वहीं दिल्ली में डीजल अस्सी के पार पहुंच गया है। यूपी में भी लगातार बढ़ रही कीमतों के चलते कांग्रेस सरकार पर हमलावर है। इसी क्रम में आज राजधानी लखनऊ समेत पूरे प्रदेश में कांग्रेस का हल्लाबोल आंदोलन देखने को मिला। लखनऊ में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू के नेतृत्व में उग्र-प्रदर्शन किया। इतना ही नहीं कांग्रेसियों ने प्रदर्शन के दौरान इक्का बघ्घी चलाकर अपना विरोध जताया।

इस मौके पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू समेत दर्जनों कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हज़रतगंज स्थित गांधी प्रतिमा से गिरफ्तार किया।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू गिरफ्तार

इस दौरान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने दस्तक टाइम्स को बताया कि कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता पार्टी के प्रदेश मुख्यालय से दोपहर में जुलूस निकाला लेकिन उन्हें विधानसभा की ओर जाने से रोक दिया गया और गिरफ्तार कर लिया गया। उन्हें बसों में भरकर ईको गार्डन ले जाया गया। हमने पार्टी मुख्यालय से जुलूस शुरू किया था और विधानसभा की ओर बढ रहे थे लेकिन हमें जीपीओ के निकट रोक दिया गया और ईको गार्डन लाया गया।

लल्लू ने कहा कि पेट्रोल—डीजल की कीमतों में बढोतरी के खिलाफ पार्टी पूरे राज्य में प्रदर्शन कर रही है। उन्होंने कहा कि पूरा विश्व मंदी का सामना कर रहा है और देश की जनता काफी अधिक समस्याओं का सामना कर रही है । किसान, युवा, गरीब समस्याओं का सामना कर रहे हैं। कच्चे तेल की कीमतें गिरी हैं लेकिन भारत में कुछ उद्योगपतियों के फायदे के लिए सरकार आम आदमी की जेब काट रही है ।

Related Articles

Back to top button