राज्य

दिल्ली दंगा केस: दिल्ली उच्च न्यायालय ने सोनिया-राहुल-प्रियंका गांधी और अनुराग ठाकुर को भेजा नोटिस

नई दिल्ली: दिल्ली के चर्चित दिल्ली दंगा केस में दिल्ली उच्च न्यायालय ने बीजेपी और कांग्रेस के बड़े राजनेताओं को नोटिस भेज तलब किया है। दिल्ली दंगों के मामले में दिल्ली हाई कोर्ट ने नोटिस भेज कर पूछा है कि क्यों न इस मामले में पक्षकार के रूप में उनपर मुकदमा चलाया जाए।

अदालत ने इस मामले में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, सांसद राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को नोटिस भेजा। इसके अलावा अदालत ने ऐसा ही नोटिस केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, बीजेपी नेता कपिल मिश्रा, बीजेपी सांसद परवेश वर्मा को भी नोटिस भेजकर जवाब मांगा है। हाईकोर्ट ने 4 मार्च 2022 तक सभी से जवाब मांगा है।

गौरतलब है कि नॉर्थ ईस्ट दिल्ली में साल 2020 में 23 फरवरी से 26 फरवरी तक दंगे हुए थे। इस दौरान 53 लोगों की मौत हुई थी। इन दंगों में 581 लोग घायल हुए थे। 24 और 25 फरवरी को नॉर्थ ईस्ट दिल्ली में दंगाइयों ने जमकर बवाल मचाया था। इन दंगो के मामले में कुल 755 एफआईआर दर्ज की गई थीं।

Related Articles

Back to top button