राज्यराष्ट्रीय

दुनिया के 10 सबसे प्रदूषित शहरों में भारत के तीन शहरों का नाम, शीर्ष पर दिल्ली- देखें पूरी लिस्ट

नई दिल्ली: पूरी दुनिया ग्लोबल वॉर्मिंग और जलवायु परिवर्तन से परेशान है और जलवायु परिवर्तन के पीछे की सबसे बड़ी वजह प्रदूषण ही है। विश्व की सरकारें अभी भी जलवायु परिवर्तन को रोकने और प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए वो कदम नहीं उठा रही हैं। इस बीच विश्व के सबसे ज्यादा प्रदूषित शहरों की लिस्ट जारी कर दी गई है। इस लिस्ट में तीन भारतीय शहरों के नाम भी दर्ज हैं।

लिस्ट में भारत के तीन शहर

दुनियाभर के एयर क्वालिटी इंडेक्स पर निगरानी रखने वाली संस्था आईक्यू एयर (IQ Air) के आंकड़ों पर गौर करें, तो शुक्रवार को देश के दस सबसे प्रदूषित शहरों में दिल्ली पहले स्थान पर है। वहीं दूसरा स्थान पाकिस्तान के लाहौर का है। इसी तरह बुल्गारिया का सोफिया तीसरे और भारत का कोलकाता चौथे स्थान पर है।

आंकड़ों के मुताबिक, शुक्रवार को दुनिया के टॉप टेन शहरों में दिल्ली पहले नंबर पर था, यहां का वायु गुणवत्ता सूचकांक 556 था, तो कोलकाता 177 एक्यूआई के साथ चौथे नंबर पर था। इसके अलावा मुंबई छठे नंबर पर दर्ज किया गया। यहां का एक्यूआई 169 रहा।

  1. दिल्ली, भारत (एक्यूआई: 556)
  2. लाहौर, पाकिस्तान (एक्यूआई: 354)
  3. सोफिया, बुल्गारिया (एक्यूआई: 178)
  4. कोलकाता, भारत (एक्यूआई: 177)
  5. जाग्रेब, क्रोएशिया (एक्यूआई: 173)
  6. मुंबई, भारत (एक्यूआई: 169)
  7. बेलग्रेड, सर्बिया (एक्यूआई: 165)
  8. चेंगदू, चीन (एक्यूआई: 165)
  9. स्कोप्जे, उत्तरी मैसेडोनिया (एक्यूआई: 164)
  10. क्राको, पोलैंड (एक्यूआई: 160)

Related Articles

Back to top button