राष्ट्रीय

उपमुख्यमंत्री शिवकुमार का दावा, भाजपा कर्नाटक में राष्ट्रपति शासन लगाना चाहती है

नई दिल्ली: कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डी. के. शिवकुमार ने शुक्रवार को दावा किया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) गुप्त रूप से राज्य में राष्ट्रपति शासन लगाने की योजना बना रही है। वह विपक्षी भाजपा के इस आरोप का जवाब दे रहे थे कि हुबली में हुबली-धारवाड़ नगर निगम के पार्षद की बेटी की उसके कॉलेज के परिसर में ही गत बृहस्पतिवार हत्या के बाद राज्य में कानून व्यवस्था की स्थिति खराब हो गई है।

उक्त घटना की व्यापक निंदा हुई और विरोध प्रदर्शन हुआ। शिवकुमार ने कहा, “भाजपा हमें धमकाने की कोशिश कर रही है…कर्नाटक में सबसे अच्छी कानून-व्यवस्था है…वे मतदाताओं को बताना चाहते हैं कि वे राज्यपाल शासन लगाने जा रहे हैं। आर अशोक (भाजपा नेता और विपक्ष के नेता) गोपनीय तरीके से कोशिश कर रहे हैं। वे राज्य को राज्यपाल शासन के अधीन रखना चाहते हैं, इसलिए वे यह सब नाटक कर रहे हैं…।”

Related Articles

Back to top button