मनोरंजन

दिशा पाटनी ने स्विमिंग करते हुए दिखाए जबरदस्त स्टंट, खूब वायरल हो रहा थ्रोबैक वीडियो

मुम्बई : जानीमानी अभिनेत्री दिशा पाटनी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। एक्ट्रेस ने लॉकडाउन के दौरान अपने डांस वीडियो और तस्वीरों से फैंस का खूब मनोरंजन किया। हाल ही में दिशा पाटनी का एक वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है।

https://www.instagram.com/p/CDGG_2ggLme/?utm_source=ig_embed&utm_campaign=embed_video_watch_again

इस थ्रोबैक वीडियो में दिशा स्विमिंग करते हुए स्टंट कर रही हैं। वर्कआउट के दौरान दिशा स्टंट करते हुए कई बार नजर आई हैं। इस तरह पानी में वो कम ही दिखी हैं। स्विमिंग करते हुए दिशा कार्टव्हील स्टंट कर रही हैं। साथ ही वो पानी के अंदर थोड़ी देर रुकी रहती हैं। उनका यह स्टंट देखकर फैंस भी हैरान हैं और उनकी तारीफ कर रहे हैं।

https://www.instagram.com/p/CB2uTbYAtmH/?utm_source=ig_embed&utm_campaign=embed_video_watch_again

दिशा पाटनी का यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है और लोग इस पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। गौरतलब है कि दिशा पटानी अक्सर सोशल मीडिया पर फोटो और वीडियो शेयर करती रहती हैं।

Related Articles

Back to top button