जीवनशैली

Diwali Tips: धनतेरस वाले दिन ऐसे सजायें घर का आंगन…

img_20161025043757

 घर-घर में दिवाली की तैयारी जोर-शोर से चल रही है। साफ-सफाई के साथ-साथ लक्ष्मी जी के स्वागत के लिये घर को सजाना भी बहुत जरूरी है।

 दिवाली के दिन लोग अपने घरों के आंगन को रंगोली से सजाते हैं। इसी क्रम में आज हम आपको रंगोली सजाना बता रहे हैं।
फ्लॉटिंग रंगोली
फ्लॉटिंग रंगोली सुनने में आपको कुछ नया लग रहा होगा, लेकिन ये रंगोली बनाना बेहद आसान है। इसके लिये आप एक बड़े से बाउल में टेलकम पाउडर डाल दें, फिर उसे पानी से पूरा भर दें। अब पानी के अंदर हल्का सा गुलाल डालें। अब इस पानी पर फूलों के माध्यम से आप किसी भी डिजाइन बना सकते हैं इसके ऊपर आप बीच-बीच में फ्लोटिंग कैंडिल भी सजा सकते हैं। सुंगंध के लिये थोड़ा परफ्यूम छिड़कना न भूलें।
फूलों की रंगोली
अगर आप अपने घर आंगन को फूलों की खुश्बू से महकाना चाहते हैं तो आप फूलों की रंगोली बना सकते हैं। दीवाली के शुभ अवसर पर कई तरह के सुंदर फूल मार्केट में उपलब्ध होते हैं। इन रंग-बिरंगे फूलों का प्रयोग करके आप एक खूबसूरत रंगोली तैयार कर सकती हैं। जब भी आपके घर में कोई मेहमान आएंगे तो फूलों की खुश्बू वातावरण को सुगंधित बना देगी। इसके लिये आप चाहें तो चॉक से रंगोली का डिजाइन फर्श पर बना लें और फिर उसे रंग-बिरंगे फूलों और पत्तियों से भर दें।
अनाज से रंगोली
रंगोली बनाने के लिए क्रिएटिव होना बहुत जरूरी है। आप अपने घर पर रखी हुई चीजों से भी खूबसूरत रंगोली तैयार कर सकते हैं। इस रंगोली को बनाने के लिये आप अपने किचन में काम आने वाली चीजों को ले सकती हैं जैसे चना, जौ, राजमा, दालें और कुछ भी। थोड़ी थोड़ी मात्रा में सारा सामान ले लें, इसके बाद सबसे पहले अपनी आसानी के लिए आंगन में चॉक से कोई भी सुंदर सा डिजाइन बना लें, और उसके बाद खाने की चीजों से इसे सजा लें।
 दीपक से रंगोली
दीवाली के अवसर पर दीयों का तो वैसे भी बहुत ज्यादा ही महत्व होता हैं। बिना दीयों के तो वैसे भी दीवाली फीकी मानी जाती हैं, तो आप दीवाली के अवसर पर दीयों की सहायता से रंगोली बना सकती हैं। दीयों को इस तरह से सजायें कि उसे एक रंगोली का रूप मिल जायें। दीयों की रंगोली बनाने के लिए आप सुंदर-सुंदर अलग-अलग आकर के दीपक ले लें, और इन सबकी सहायता से एक नया आकर दें। दीवाली के अवसर पर आपको मार्केट में बहुत सारे दीपक मिल जाएंगे जो बहुत ही सुंदर होते हैं दीयों के साथ आप फूल व रंगों से भी रंगोली को सजा सकती हैं।
 

Related Articles

Back to top button