टॉप न्यूज़राज्यराष्ट्रीय

द्रौपदी मुर्मू आज भरेंगी राष्‍ट्रपति पद के लिए अपना ‘नामांकन’, जानें कौन-कौन रहेगा मौजूद

नई दिल्ली. आज की अन्य बड़ी खबर के अनुसार झारखंड (Jharkhand) की पूर्व राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू (Draupadi Murmu) आज NDA की ओर से राष्ट्रपति पद के लिए अपना नामांकन दाखिल करने वाली हैं। इस ख़ास मौके पर PM नरेंद्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और गृह मंत्री अमित शाह सहित पार्टी के कई दिग्गज नेता भी मौजूद रहेंगे।

वहीं आंध्र प्रदेश के CM और वायएसआर कांग्रेस के प्रमुख जगनमोहन रेड्‌डी ने बीते गुरूवार को यह ऐलान भी किया है कि उनकी पार्टी आगामी राष्ट्रपति चुनाव में NDA की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू को अपना समर्थन देगी। वहीं इटली में होने के कारण ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक (Naveen Patnaik) इसमें शिकरत नहीं कर सकेंगे।

इस प्रकार आज द्रौपदी मुर्मू (64) प्रधानमंत्री मोदी और पार्टी के शीर्ष नेताओं की मौजूदगी में आज यानी शुक्रवार को नामांकन पत्र दाखिल करेंगी। वहीं राष्ट्रपति पद के लिए मतदान आगामी 18 जुलाई को होगा। वहीं वर्तमान राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का कार्यकाल 24 जुलाई को समाप्त हो रहा है।

Related Articles

Back to top button