BREAKING NEWSउत्तर प्रदेशरायबरेली

अलीगढ़ में देशी शराब पीने से मृतकों की संख्या बढ़कर अब 32, गांवों में पसरा सन्नाटा

ग्रामीणों का दावा 22 से अधिक मौत होने का है। इसके अलावा शुक्रवार शाम को यहां से करीब 20 किलोमीटर गभाना तहसील के गांव सांगौर में पूर्व प्रधान धर्मपाल सहित पांच लोगों की मृत्यु हो गई। प्रशासन व आबकारी विभाग की टीम ने वहां की दुकान को भी सील कर दिया है। ग्रामीणों का कहना है शराब पीने से ही मौत हुई है। अधिकारी जांच की बात कह रहे हैं।

अलीगढ़ : तालानगरी अलीगढ़ में देशी शराब के ठेके से शराब लेकर सेवन करने वालों की मौत का सिलसिला शनिवार को भी जारी है। गुरुवार रात से लोगों की तबीयत खराब होने लगी और शुक्रवार देर रात तक 27 लोगों ने दम तोड़ दिया था। पांच की शनिवार सुबह मृत्यु होने के बाद से अब संख्या 32 पर पहुंच गई है। अलीगढ़ के सात गांव में गुरुवार रात बड़ी संख्या में लोगों ने देशी शराब का सेवन किया। इनमें से अधिकांश तो अलीगढ़ के लोग थे जबकि बड़ी संख्या में ट्रक के चालक भी थे, जो कि एचपी बॉटलिंग प्लांट में गैस सिलेंडर लेने आए थे।

शुक्रवार को जहां 27 लोगों की मौत हो गई थी, वहीं आज सुबह भी पांच लोगों की मौत हो गई। अब मृतकों की संख्या अब 32 हो गई है। अभी भी यह संख्या बढ़ सकती है। जिला अस्पताल में भर्ती कई लोगों की हालत अभी गम्भीर बनी हुई है। उनके इलाज में चिकित्सक लगे हैं। अलीगढ़ में शुक्रवार रात तक तीन गांवों में 22 व गभाना के गांव में पांच लोगों की मौत हो गई थी। प्रदेश में शासन-प्रशासन के लाख दावों के बावजूद जहरीली देसी शराब के धंधे पर अंकुश नहीं है। अलीगढ़ में दो अलग घटनाओं में देशी शराब पीने से शुक्रवार को आधा दर्जन गांवों के 27 लोगों की जान चली गई। जिला प्रशासन ने 18 लोगों की मृत्यु होने की पुष्टि की थी, लेकिन 25 शवों का पंचनामा भरा गया। इनमें से 19 शवों का पोस्टमार्टम हो गया है। दो शव रखे हुए हैं।

सरकारी ठेकों से खरीदी शराब पीने के बाद गुरुवार रात से ही शुरू हुआ मौत का यह सिलसिला शुक्रवार तक जारी था। गुस्साए लोगों ने सुबह ठेकों के बाहर हंगामा किया। अलीगढ़ के लोधा, खैर व जवां क्षेत्र के लोगों ने गुरुवार शाम अलग-अलग ठेकों से देसी शराब खरीदी थी। देर शाम सेवन किया। लोधा के गांव करसुआ के सुनील को रात करीब नौ बजे उल्टियां होने लगीं। हालत बिगडऩे पर जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां मौत हो गई। कुछ देर बाद ही गांव के कुछ अन्य लोगों को उल्टियां शुरू हो गईं। आंखों की रोशनी जाने की शिकायतें आने लगीं।

गांव के ही महेश की रात करीब दो बजे मौत हो गई। सुबह तक पांच लोगों के मरने की खबर आ गई, इनमें गैस प्लांट के चार ट्रक ड्राइवर भी शामिल हैं। दोपहर तक गांव रायट, अंडला व जवां में तीन-तीन, जबकि हैबतपुर, फतेह नगरिया, सूजापुर, नंदपुर पला में एक-एक मौत हो गई। कुछ शवों का बिना पोस्टमार्टम के ही अंतिम संस्कार कर दिया गया।

  1. देश दुनिया की ताजातरीन सच्ची और अच्छी खबरों को जानने के लिए बनें रहें dastaktimes.org के साथ।
  2. फेसबुक पर फॉलों करने के लिए : https://www.facebook.com/dastak.times.9
  3. ट्विटर पर पर फॉलों करने के लिए : https://twitter.com/TimesDastak
  4. साथ ही देश और प्रदेश की बड़ी और चुनिंदा खबरों के न्यूज़वीडियोआप देख सकते हैं।
  5. youtube चैनल के लिए : https://www.youtube.com/c/DastakTimes/videos

Related Articles

Back to top button