उत्तर प्रदेशलखनऊ

महिलाओं को सशक्त बनाना एक बड़ी जिम्मेदारी

करिश्मा कला विकास संस्थान द्वारा महिला सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन

लखनऊ : सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन डॉक्टर माधुरी वर्मा करिश्मा कला विकास संस्थान के संस्थापक द्वारा आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विनीता तिवारी व कंचन लता रहीं। अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाओं की उपलब्धियों और उनके अस्तित्तव की याद दिलाया गया एवं अलग-अलग क्षेत्रों में काम कर रही महिलाओं को सम्मानित भी किया गया। महिलाओं को सशक्त बनाना एक बड़ी जिम्मेदारी है, यह जेंडर समानता के लिए आवश्यक है। अत: इस कार्यक्रम में महिलाओं की शिक्षा, स्वास्थ्य, सुरक्षा, विकास एवं सशक्तिकरण के लिए सर्वोच्च प्राथमिकताएं दी गई।

इस अवसर पर संस्था संस्थापक ने बताया कि संस्थान द्वारा महिलाओं को रोजगार भी दिए गए और महिलाओं को आत्मबल पहचानने और हिम्मत के पंख फैलाकर उड़ान भरने की सलाह दी गई। कार्यक्रम में विनीता तिवारी, सीमा बाजपेई, सुशीला, रजनी त्रिपाठी, विनीता श्रीवास्तव, मीना श्रीवास्तव, रश्मि श्रीवास्तव, अंकिता श्रीवास्तव, रेनू त्रिपाठी, सुनीता वर्मा, रागिनी, पुष्पा पांडे, कंचन लता, पूनम यादव के साथ कई महिलाएं शामिल रहीं।

Related Articles

Back to top button