जीवनशैलीस्वास्थ्य

आंत और पेट को स्वस्थ रखने के लिए अपनाये ये आसान उपाय

हमारे शरीर की पाचन क्रिया में महत्वपूर्ण होती हैं आंत! शरीर में एक छोटी आंत और बड़ी आंत होती है! आंत का काम खाने से स्वस्थ और पौष्टिक चीजों को पचाने का होता है! खराब पदार्थ को आंत शरीर से बाहर निकालने का काम करती हैं! शरीर में पोषक तत्व पहुंचाने का काम भी आंत ही करती हैं! ऐसे में पेट को सही रखने के लिए आपको आंत को स्वस्थ रखना बहुत जरूरी है! अगर आंत में कोई समस्या हो जाती है तो इससे हमारा पाचन तंत्र सबसे पहले प्रभावित होता है! इससे पूरे शरीर पर प्रभाव पड़ता है! हमारी इम्युनिटी कमजोर हो जाती है और इंफेक्शन या दूसरी समस्याएं शरीर को घेर लेती हैं! आंत आपको कई तरह के बैक्टीरिया और वायरस संक्रमण से भी बचाती है! आंतों का संबंध आपके दिमाग से भी होता है! इसके रसायन और न्यूरोट्रांसमीटर आपकी फीलिंग्स को कंट्रोल करते हैं! आज हम आपको आंत और पेट को स्वस्थ रखने के कुछ सिंपल तरीके बता रहे हैं!

1- आंतों को हेल्दी बनाने वाला खाना खाएं- आंतों को सुरक्षित रखने के लिए आपको अपने खान-पान में बदलाव करने की जरूरत है! आपको ऐसा भोजन लेना चाहिए जिससे आंत स्वस्थ रहें! इसके लिए आपको खाने में कच्ची, उबली और पकी सब्जियों को शामिल करना जरूरी है! आप खाने में कुछ फलों, नट्स, स्प्राउट्स और प्रीबायोटिक्स से भरपूर खाना खाएं! प्रीबायोटिक्स से भरपूर खाना आंतों में गुड बैक्टीरिया को बढ़ाते हैं! साथ ही आपको खाने में रंग-बिरंगे फल-सब्जियों को शामिल करनी चाहिए! प्रोबायोटिक्स वाला खाना जैसे दही, फर्मेन्टेड डेयरी फूड, बकरी का दूध और फर्मेन्टड केफिर, माइक्रोएलगी, मिसो सूप, सौरक्राउट, या अचार खाने में शामिल करें!

2- हेल्दी लाइफस्टाइल अपनाएं- अगर आप हेल्दी लाइफस्टाइल को अपनाते हैं तो आधी बामारियां आपसे दूर भाग जाएंगी! अगर आप को आंतों का ख्याल रखना है तो इसके लिए सही दिनचर्या को फॉलो करें! इससे आंतों का स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा! आपको अपने सोने, जगने, और व्यायाम करने और खाने-पीने का ध्यान रखना होगा! रूटीन को फॉलो करने से आपका पेट और आंत दोनों स्वस्थ रहेंगे! आपको खाने में ज्यादा मीठा और फ्राइड फूड्स से बचना चाहिए! खाने में डेयरी प्रॉडक्ट का ज्यादा इस्तेमाल करें!

3- प्रोटीन डाइट जरूर लें- आंतों के स्वास्थ्य के लिए आपको खाने में प्रोटीन वाला भोजन जरूर शामिल करना चाहिए! प्रोटीन आपके पेट और आंत दोनों को स्वस्थ रखने के लिए जरूरी है! आप दिन के दो मील में प्रोटीन वाला खाना जैसे पनीर, दालें, साबुत अनाज और अंडा जरूर शामिल करें! आपको खाने में फल-सब्जियों भी जरूर शामिल करनी चाहिए! प्रोटीन पेट के लिए और वजन घटाने के लिए बहुत हेल्पफुल होता है!

Related Articles

Back to top button