राष्ट्रीय
ट्रंप के फरमान का पालन करते हुए पीएम मोदी इजराइल गए, राहुल गांधी का केंद्र पर हमला

नई दिल्ली: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सोमवार को आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के फरमान का पालन करते हुए ईरान युद्ध शुरू होने से पहले इजराइल का दौरा किया था। राहुल ने यहां एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए भाजपा पर अपने इस आरोप को दोहराया कि ”यदि ट्रंप उनसे कूदने के लिए कहेंगे तो पीएम मोदी ऐसा करेंगे।”
उन्होंने आरोप लगाया कि ईरान युद्ध से पहले, अचानक मोदी को इजराइल जाने के लिए कहा गया और वह विमान में सवार हुए, वहां गए और फिर वापस आ गए। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष ने दावा किया कि ऐसा करने का कारण सीधा था, ”एप्स्टीन फाइल और अदाणी।”



