अपराधउत्तर प्रदेशफीचर्डबांदाब्रेकिंग

बांदा में पूर्व विधायक के साले के घर में लूटपाट, चार घायल

बांदा, 24 फरवरी (दस्तक टाइम्स) : जनपद के इंगुआ मऊ के मजरा कुसुम बिहन पुरवा में मंगलवार देर रात को असलहाधारी दस बदमाशों ने घर में धावा बोल दिया। आरोप है कि परिजनों को मारने-पीटने के बाद बदमाश घर से चार लाख नगद व सोने चांदी के जेवर लूटकर फरार हो गये। घटना में गृह स्वामी सहित चार लोग घायल हुए हैं, जिन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पीड़ित पूर्व बीडीसी सदस्य संतोष गौतम अतर्रा के पूर्व विधायक पुरुषोत्तम नरेश द्विवेदी के साला हैं।

थाना क्षेत्र के ग्राम कुसुम बिहन पुरवा इगुआ मऊ निवासी संतोष गौतम (45) के घर में असलहाधारी दस बदमाश रात लगभग 12 बजे धावा बोला। घर में घुसते ही बदमाशों ने बंदूक की बटों,लोहे की रॉड, तमंचे  की बट से पिटाई करना शुरू कर दी। बाद में इन बदमाशों ने घर में जेवर व नगदी लूटकर फरार हो गये।

घटना के बाद बुधवार को पीड़ित ने पुलिस को सूचित किया। पीड़ित ने बताया कि बदमाशों की संख्या लगभग करीब दस थी, इनमें से छह बदमाश घर में घुसकर मारपीट कर रहे थे। दो बदमाश छत पर घूम रहे थे और शेष बदमाश घर के आसपास टहल रहे थे। इस दौरान उन्होंने धमकी भी दी कि अगर किसी ने इधर-उधर भागने की कोशिश की तो उसे गोली मार दी जाएगी। बदमाशों की पिटाई से पत्नी वंदना (40) मां सूरज कली (65) व बेटी पलक (12) घायल हो गई।

थानाध्यक्ष मऊ रामाश्रय सरोज ने बताया कि घटनास्थल का निरीक्षण किया है। घर में अस्त-व्यस्त समान से प्रथम दृष्टया लगता है कि बदमाशों ने लूटपाट की घटना को अंजाम दिया है। मामले की छानबीन शुरू कर दी गई है। अभी तक किसी तरह का सुराग नहीं लगा। पीड़ित किसान है जबकि उसका भाई विदेश नार्वे में इंजीनियर है। इस घटना से गांव में सनसनी फैल गई है। पुलिस अधीक्षक एसएस मीणा और अपर पुलिस अधीक्षक महेंद्र चौहान मौके पर पहुंचकर घटना की पूरी जानकारी ली गयी। मामले की जांच कर लुटेरों की तलाश की जा रही है।

  1. देश दुनिया की ताजातरीन सच्ची और अच्छी खबरों को जानने के लिए बनें रहें http://dastaktimes.org/ के साथ।
  2. फेसबुक पर फॉलों करने के लिए : https://www.facebook.com/dastak.times.9
  3. ट्विटर पर फॉलों करने के लिए : https://twitter.com/TimesDastak
  4. साथ ही देश और प्रदेश की बड़ी और चुनिंदा खबरों के ‘न्यूज़वीडियो’ आप देख सकते हैं।
  5. youtube चैनल के लिएhttps://www.youtube.com/c/DastakTimes/videos

Related Articles

Back to top button