टॉप न्यूज़राज्यराष्ट्रीय

अब से कुछ देर में फिर लॉन्च होगा ‘गगनयान’, क्रू एस्केप सिस्टम की टेस्टिंग सुबह 10 बजे

नई दिल्ली: अब से कुछ देर बाद इंडियन स्पेस रिसर्च ऑर्गनाइजेशन (ISRO) ने गगनयान मिशन के टेस्ट व्हीकल की लॉन्चिंग 5 सेकेंड पहले रोक दी। इंजन फायर नहीं होने के कारण ऐसा हुआ। दरअसल श्रीहरिकोटा के सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से इसे 8 बजे लॉन्च किया जाना था, लेकिन मौसम ठीक नहीं होने कारण इसका टाइम बदलकर 8:45 किया गया था। वहीं इस एय अब से कुछ देर बाद यानी 10 बजे लॉन्च किया जाएगा।

इस बाबत ISRO ने जानकारी दी कि, गगनयान के पहले टेस्ट व्हीकल एबॉर्ट मिशन -1 (टीवी-डी1) के लॉन्च को होल्ड पर डालने के कारण की पहचान की गई और उसे ठीक किया गया। लॉन्च अब सुबह 10 बजे किया जाएग।

इसके पहले ISRO चेयरमैन एस सोमनाथ ने बताया था कि ‘ऑटोमेटिक लॉन्च सिक्वेंस के जरिए लिफ्ट ऑफ होना था, लेकिन इंजन समय पर चालू नहीं हो पाए। हमे देखना होगा क्या गड़बड़ी हुई। व्हीकल पूरी तरह से सेफ है। हमें व्हीकल के पास जाकर चेक करना होगा। एनालाइज करने के बाद हम इसका कारण बताएंगे। लॉन्च कब होगा इसकी जानकारी भी एनालिसिस के आधार पर देंगे।’

Related Articles

Back to top button