राज्य

असम में 14 साल की नाबालिग लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म, POCSO एक्ट के तहत चलेगा मुकदमा

असम : देशभर में रेप के मामले दिन-प्रतिदिन बढ़ते ही जा रहे हैं। आए दिन ऐसी घटनाएं सामने आती है जिसे जानकार हैरानी होती है। नाबालिग लड़कियों के साथ दुष्कर्म का मामला भी बढ़ रहा है। ऐसा ही एक हैरान करने वाला मामला डिब्रूगढ़ से सामने आया है। जिसमें महज 14 साल की नाबालिग लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म के मामले में दो लोगों को अरेस्ट किया गया है।

समाचार एजेंसी ANI के मुताबिक डिब्रूगढ़ एसपी श्वेतांक मिश्रा ने बताया कि डिब्रूगढ़ में 14 साल की एक लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों की पहचान भाईजान अली और सफर अली के रूप में हुई है। नाबालिग लड़की अठाबारी चाय बागान के पास बेहोशी की हालत में मिली थी।

डिब्रूगढ़ के एसपी श्वेतांक मिश्रा ने बताया कि उसके हाथ-पैर रस्सी से बंधे हुए थे और आशंका जताई जा रही है कि उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म (Gang Rape) किया गया। वह 3 फरवरी से लापता थी। आरोपी पर POCSO अधिनियम, 2012 की धारा 376 के तहत मुकदमा चलाया जाएगा।

Related Articles

Back to top button