टॉप न्यूज़व्यापार

खुशखबरी! CRPF में निकली बंपर भर्ती, 1.30 लाख कांस्टेबल के पदों पर होगी नियुक्ति

नई दिल्ली. सरकारी नौकरी की आस लगाए युवाओं के लिए बड़ी खबर। जी हां अब सेंट्रल रिजर्व पुलिस फोर्स (CRPF) में 1.30 लाख कांस्टेबल की बंपर भर्ती की जाएगी। आज इस बाबत केंद्रीय गृह मंत्रालय ने एक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इसके तहत अब CRPF की तरफ से कुल मिलाकर 1,29,929 पदों पर नियुक्ति की जाएगी।

जानकारी दें कि, इसमें से 1,25,262 पद पुरुष उम्मीदवारों के लिए हैं, जबकि 4667 पद इस बार महिलाओं के लिए रिजर्व किए गए हैं। ऐसे में CRPF में भर्ती के लिए तैयारी कर रहे युवाओं को बताया जाता है कि वे इस नौकरी के लिए अगर इच्छुक हैं तो ऑफिशियल वेबसाइट crpf.gov.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं।

पता हो कि, कांस्टेबल के पद पर नियुक्त होने वाले युवाओं को हर महीने 21,700 रुपये से लेकर 69,100 रुपये तक कि सैलरी दी जाएगी। वहीं ये भर्ती कांस्टेबल (जनरल ड्यूटी) के लिए हो रही है। CRPF में कांस्टेबल भर्ती सिर्फ भारतीय नागरिकों की ही होगी। एक ख़ास बात यह है कि, इस भर्ती अभियान में नेपाल और भूटान के नागरिकों को वरीयता बिलकुल भी नहीं दी जाएगी।

Related Articles

Back to top button