टॉप न्यूज़मनोरंजन

GOOD NEWS : रणवीर और सारा की फिल्म सिम्बा को दर्शकों का मिला अच्छा रिस्पांस

मुंबई । रणवीर सिंह और सारा अली खान की फिल्म सिम्बा प्रदर्शित हो गई है। दर्शक पसंद कर रहे हैं। उम्मीद है यह फिल्म अच्छा कारोबार करेगी। रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनी इस फिल्म के निर्माता करण जौहर और अपूर्वा मेहता हैं। सिम्बा 2015 में रिलीज हुई जूनियर एनटीआर की तेलुगू मूवी टेम्पर का हिंदी रीमेक है। काप ड्रामा मूवी में दर्शकों को एंटरटेनमेंट का फुल डोज मिलेगा। इसमें रोमांस, एक्शन, थ्रिलर, ड्रामा समेत सभी चालू मसाले हैं। इस फिल्म की सभी वर्गों ने प्रशंसा की है।

सारा की दूसरी फिल्म

सिम्बा में पहली बार रणवीर सिंह और सारा अली खान की जोड़ी बनी है। केदारनाथ के बाद यह सारा अली खान की दूसरी फिल्म है। फिल्म में रणवीर-सारा के अलावा सोनू सूद, आशुतोष राणा अहम भूमिका में हैं। अक्षय कुमार और अजय देवगन कैमियो रोल में हैं। मूवी का बजट 80 करोड़ बताया जा रहा है। इसे 4000 स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया है। रणवीर सिंह का एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें वह सिम्बा की मीडिया स्क्रीनिंग के दौरान ”आंख मारे” गाने पर डांस कर रहे हैं।

मोटवानी ने सराहा

फिल्ममेकर विक्रमादित्य मोटवानी ने ट्वीट कर रणवीर सिंह की अदाकारी की तारीफ की है। साथ ही मूवी के कई सीन्स को सराहा है। फिल्ममेकर मिलाप जावेरी ने सिंबा की टीम को बधाई दी है। उन्होंने ट्वीट किया- शुरुआती रिव्यू को देखकर लगता है कि मूवी बड़ी सफलता हासिल करने वाली है। सिम्बा को कई जगह मॉर्निंग शोज नहीं मिले हैं। आमतौर पर मॉर्निंग के फर्स्ट शोज कमजोर माने जाते हैं, लेकिन कई थियेटर्स में ऑडियंस अच्छी खासी तादाद में फिल्म देखने पहुंची है।

दीपिका ने कहा ब्लाक बस्टर

सोनाक्षी सिन्हा के भाई लव सिन्हा ने सिम्बा की टीम को ट्वीट कर आल द बेस्ट कहा है। रणवीर सिंह की पत्नी दीपिका पादुकोण ने एक इंटरव्यू में सिम्बा को ब्लॉकबस्टर बताया था। मूवी की स्पेशल स्क्रीनिंग देखने के बाद दीपिका के चेहरे पर मुस्कराहट थी। अपना रिएक्शन देते हुए उन्होंने सिर्फ इतना ही कहा कि उन्हें रणवीर और रोहित पर गर्व है।
अनिरुद्ध, ईएमएस, 28 दिसंबर 2018

Related Articles

Back to top button