उत्तराखंडटॉप न्यूज़राज्य

राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने दी महाशिवरात्रि पर्व की शुभकामनाएं

देहरादून। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और विधानसभा अध्यक्ष प्रेम चंद अग्रवाल ने प्रदेशवासियों को महाशिवरात्रि पर्व की शुभकामनाएं देते हुए सभी की सुख, समृद्धि की कामना की है।

राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से.नि.) ने अपने जारी संदेश में कहा है कि महाशिवरात्रि भगवान शिव एवं मां पार्वती के विवाह का पुण्य दिन है। यह शिव-शक्ति के मिलन का पर्व है। भारतीय संस्कृति में इस पर्व का अत्यंत महत्व है। उन्हाेंने इस पावन दिन पर बाबा केदारनाथ से प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की प्रार्थना की है।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि महाशिवरात्रि उत्सव, त्योहार व व्रत उपवास से हमें शक्ति मिलती है। देश में त्योहारों को मनाने की अनोखी परंपरा है। शिवरात्रि का पर्व अपना विशेष महत्व रखता है। महाशिवरात्रि का यह पर्व आध्यात्मिक एवं धार्मिक दृष्टि से मनाया जाता। भगवान शिव सभी का कल्याण करते हैं।

सामाजिक सद्भाव के साथ मनाएं महाशिवरात्रि पर्व: प्रेमचंद

विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने अपने शुभकामना संदेश में कहा है यह पर्व हमारी संस्कृति को और मजबूत बनाता है। उत्तराखंड में सभी पर्वों को आपस में मिलजुल कर मनाने की श्रेष्ठ परंपरा रही है। विधानसभा अध्यक्ष ने लोगों का आह्वान किया है कि वे आपसी प्रेम, पारस्परिक सौहार्द एवं सामाजिक सद्भाव के साथ महाशिवरात्रि का पर्व मनाएं। उन्होंने आशा व्यक्त की है कि यह पर्व समस्त प्रदेशवासियों के लिए सुख, शान्ति, समृद्धि लेकर आयेगा।

Related Articles

Back to top button