मनोरंजन

Happy Birthday Aishwarya Rai : अभिषेक ने ऐसे किया ऐश्वर्या को विश, सेलेब्स ने भी किए कमेंट

बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन अपने परिवार के साथ रोम में अपना जन्मदिन मना रही हैं। अपना 46 वां जन्मदिन मनाने इटली पहुंचीं ऐश्वर्या राय के साथ उनके पति अभिषेक बच्चन और बेटी आराध्या बच्चन भी हैं। इसी बीच अभिषेक बच्चन ने इंस्टाग्राम पर ऐश्वर्या राय बच्चन की तस्वीर शेयर करते हुए उन्हें बर्थडे विश किया है।

ऐश्वर्या राय को बर्थडे विश करते हुए अभिषेक ने उनकी एक तस्वीर शेयर की है और फोटो कैप्शन में लिखा है- “Happy birthday Principessa!!!” अभिषेक की ओर से यह फोटो शेयर किए जाने के बाद अब अन्य बॉलीवुड हस्तियां इस पोस्ट पर कमेंट कर ऐश्वर्या को बर्थडे विश कर रही हैं। इसी क्रम में श्वेता बच्चन, बिपाशा बासु, रितेश देशमुख के साथ कई कबड्डी खिलाड़ी कमेंट कर विश कर रहे हैं।

अभिषेक बच्चन के पोस्ट पर कमेंट करने के साथ ही बॉलीवुड स्टार खुद से भी ट्वीट कर या इंस्टाग्राम पोस्ट शेयर कर ऐश्वर्या राय बच्चन को जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं। अभिषेक के इस पोस्ट को 1 लाख से ज्यादा लोग पंसद कर चुके हैं और हजारों लोगों ने इस पर कमेंट किया है। वैसे ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन रोम में जन्मदिन मनाने के अलावा अपने वर्क कमिटमेंट से जुड़े कार्यक्रमों में भी भाग लेंगी और इसके बाद वह छुट्टी को एन्जॉय भी करनेवाली हैं।

बता दें कि ऐश्वर्या राय बच्चन का जन्म कर्नाटक के मंगलौर में एक तुलु परिवार में हुआ था। उन्होंने मणिरत्नम की फिल्म इरुवार से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की। इसके बाद अपने करियर में उन्होंने कई ऊंचाइयों को छुआ और बॉलीवुड के सभी दिग्गज एक्टर्स के साथ काम किया।

Related Articles

Back to top button