उत्तर प्रदेशलखनऊ

यूपी परिवहन निगम के बेड़े में शामिल होंगी सौ नई बसें, तैयारियां शुरू

लखनऊ परिक्षेत्र में आने वाले दिनों में खटारा बसों की जगह पर चलेंगी 100 नई रोडवेज बसें

खनऊ : उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम (रोडवेज) लखनऊ परिक्षेत्र में आने वाले दिनों में सौ खटारा बसों की जगह 100 नई बसों को बड़े में शामिल करेगा। इसके लिए तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। परिवहन निगम प्रशासन ने यात्रियों के सुरक्षित और आरामदायक सफर के लिए लखनऊ परिक्षेत्र में 100 पुरानी और खटारा बसों को सड़कों से हटाने का फैसला किया है। अगले 100 दिनों में इन बसों को हटाकर सौ नई बसें रोडवेज के बेड़े में शामिल की जाएंगी। इसके लिए तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। परिवहन निगम के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि लखनऊ परिक्षेत्र से साधारण सेवा की 100 बसों के संचालन की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। इस संबंध में परिवहन निगम मुख्यालय को तय किए गए रूटों का प्रस्ताव भेजा गया है। इन 100 बसोें में 90 डीजल और 10 सीएनजी चालित होंगी।

उन्होंने बताया कि 15 अप्रैल के बाद से नई बसों के आने का सिलसिला शुरू हो जाएगा। इनमें आठ-आठ बसें बलिया, मऊ और गाजीपुर की, छह बसें पूर्वांचल एक्सप्रेस से आमजगढ़ रूट की हैं। अयोध्या, बस्ती और गोरखपुर के लिए दस-दस बसें, प्रयागराज और हरदोई के लिए आठ-आठ बसें। प्रतापगढ़ के लिए छह, बरेली और सुल्तानपुर के लिए चार-चार नई बसें चलाई जाएंगी। इसके अलावा योगी सरकार के दूसरे कार्यकाल में पूर्वांचल एक़्सप्रेस-वे से आजमगढ़ के लिए 06 बसें चलाई जा रही हैं।

Related Articles

Back to top button