जीवनशैलीस्वास्थ्य

डाइट में शामिल करें अखरोट, इन बीमारियों से रहेंगे कोसों दूर, फिटनेस भी रहेगी बरकरार

शोधकर्ताओं का दावा है कि अखरोट सेहत से जुड़ी कई बड़ी समस्या को जड़ से खत्म कर सकता है। साल 2019 में पेंसिलवेनिया स्टेट यूनिवर्सिटी में शोधकर्ताओं ने इसे लेकर एक रिसर्च भी किया था। इस रिसर्च में शोधार्थियों सैचुरेटेड फैट की जगह अखरोट का सेवन करने वाले लोगों का स्वास्थ्य ज्यादा बेहतर पाया।अखरोट के फायदे के बारे में लोग नहीं जानते आप इसे डाइट में शामिल करें जिससे दिल की बीमारियां रहेंगी कोसों दूर|अखरोट खाना हमारी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद है।

साथ ही ये हमें कई तरह की बीमारियों से दूर रखता है। इसको खाने से हमारी फिटनेस बरकार रहती है|अखरोट में मौजूद अनसैचुरेटेड फैट ब्लड प्रेशर को संतुलित कर हृदय संबंधी रोगों को शरीर से दूर रखता है. रोजाना 60-80 ग्राम अखरोट खाने से आपकी सेहत में सुधार आ सकता है| न्यूट्रिशन से भरपूर बादाम को सेहत के लिए अच्छा माना जाता है. इसे रोजाना डाइट में शामिल कर आप सेहतमंद रह सकते हैं|

अखरोट में प्रोटीन और फैट होता है जो शरीर को कैल्शियम और आयरन देने का काम करता है|एक शोध के मुताबिक, जो महिलायें सप्ताह में 2 बार 28 ग्राम अखरोट खाती हैं। उन्हें टाइप टू डायबिटीज होने का खतरा 24 फीसदी कम होता है। जर्नल ऑफ न्यूट्रीशन में प्रकाशित इस शोध में यह भी कहा गया कि हालांकि यह शोध महिलाओं पर किया गया था, लेकिन विशेषज्ञों का यह मानना है कि पुरुषों को भी अखरोट के इसी प्रकार के लाभ मिलने की उम्मीद है।

वजन कम करने में अखरोट मदद करता है। एक औंस यानी करीब 28 ग्राम अखरोट में 2।5 ग्राम ओमेगा थ्री फैटी एसिड, 4 ग्राम प्रोटीन और 2 ग्राम फाइबर होता है जिससे लंबे समय तक तृप्ति की भावना बनी रहती है। वजन कम करने के लिए जरूरी है कि आपका पेट भरा रहे।आपको बता दे एक अखरोट आपकी नींद सुधार सकते हैं इनमें मेलाटोनिन हॉरमोन होता है, जो नींद के लिए प्रेरित करना और नींद को नियंत्रित करता है। अगर आप सोने से पहले अखरोट खाए तो इससे आपकी नींद में सुधार आए।

अखरोट आपके बालों के लिए भी अखरोट फायदेमंद होता है। अखरोट में मौजूद विटामिन बी7 होता है जो आपके बालों को मजबूत बनाने का काम करता है।और बालों को गिरने से रोकता है|इसमें एंटी-ऑक्सीडेंट्स और ओमेगा थ्री फैटी एसिड भरपूर मात्रा में होता है, जो इसे दिल की बीमारियों से लड़ने में काफी असरदार बनाता है।

इसके साथ ही यह बुरे कोलेस्ट्रॉल को कम करने और अच्छे कोलेस्ट्रॉल में इजाफा करने का भी काम करता है, जो इसे आपके दिल के लिए और भी उपयोगी बनाता है।आपके हेल्थ को बनाये रखता है|अखरोट पुरुषों के लिए वरदान सामान है| शुक्राणु की गुणवत्ता बढ़ता है |अगर पुरूष इसे रोज 2।5 औंस यानी करीब 75 ग्राम अखरोट रोजाना खाने से स्वस्थ युवा पुरुषों के शुक्राणुओं की गुणवत्ता में सुधार होता है।

यूसीएल के शोधकर्ताओं का कहना है कि रोजाना अखरोट का पर्याप्त सेवन करने से 21 से 35 वर्ष की आयु के पुरुषों के शुक्राणुओं में अधिक जीवनशक्ति और गतिशीलता आती है।खूबसूरत की चाह कर किसी को होती है खूबसूरत त्वचा पाने के लिए आप अखरोट का सेवन कर सकती है। अखरोट में विटामिन- बी और एंटी-ऑक्सीडेंट्स भरपूर मात्रा में होते हैं, जो आपकी त्वचा को फ्री-रेडिकल्स से बचाते हैं। इससे आपकी त्वचा को उम्र के निशान और झुर्रियों के प्रभाव से भी बचाया जा सकता है।

अगर आपको तनाव है तो आप अखरोट का सेवन जरूर करे|अखरोट अथवा उसके तेल को आहार में शामिल करने से तनाव के लिए जिम्मेदार रक्तचाप को दूर करने में मदद मिलती है। अखरोट में फाइबर, एंटी-ऑक्सीडेंट्स और असंतृप्त फैटी एसिड विशेषकर अल्फा लिनोलेनिक एसिड और ओमेगा थ्री फैटी एसिड मौजूद होते हैं। अगर आपको कोई चीज़ याद नहीं रहती जल्दी भूल जाते है तो आप अखरोट का सेवन करे बेस्ट उपाय है|

रोजाना अखरोट का सेवन आपको डिमेंशिया से दूर रखने में मदद करता है। शोध के मुताबिक अखरोट में मौजूद विटामिन ई और फ्लेवनॉयड डिमेंशिया उत्पन्न करने वाले हानिकारक फ्री-रेडिकल्स को नष्ट करने में मदद करते हैं। इसके साथ ही अखरोट सीखने की क्षमता को भी बढ़ाता|महिलाओं में स्तन कैंसर की बीमारी का खतरा बढ़ता जा रहा है जिसे रोकने के लिए स्तन कैंसर मार्शल यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं ने पाया रोजाना दो औंस यानी करीब 56 ग्राम अखरोट का सेवन स्तन कैंसर से बचाने में मदद करता है।

रोजाना अखरोट का सेवन करने वालों को स्तन कैंसर का खतरा काफी कम होता है। गर्भवती महिलाओं के लिए बेहद फायदेमंद होता है अखरोट| गर्भवती महिलाएं जो फैटी एसिड युक्त अखरोट सेवन करती हैं। उनके बच्चों को फूड एलर्जी होने की आशंका बहुत कम होती है। शोधकर्ताओं का कहना है कि मांओं के आहार में पॉलीअनसेचुरेटेड फैटी एसिड (पूफा) होता है। उनके बच्चे का विकास अच्छी तरह होता है।

पूफा रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने वाली कोशिकाओं को मजबूत बनाता है।जर्नल ऑफ न्यूट्रिशन में प्रकाशित एक नई रिपोर्ट में भी अखरोट को हेल्दी डाइट बताया गया है जो कि हृदय और आंतों के लिए काफी अच्छा होता है. रोजाना 60-80 ग्राम अखरोट खाने से आपकी सेहत में सुधार आ सकता है.

Related Articles

Back to top button