जीवनशैलीटॉप न्यूज़

घर में नववर्ष के पहले दिन इन कामों को करने से होती है सुख समृद्धि में वृद्धि

लखनऊ : 2021 आज से शुरू हो चुका है 2021 के आरंभ के लिए सभी उत्साहित है सबको नये साल से कुछ न कुछ उम्मीदें है जिसके लिए जरूरी है कि घर में शांति का वातावरण बना रहें इसके लिए वास्तु में कुछ उपाय बताए गए हैं, जिनकी सहायता से हम अपने जीवन को और बेहतरी की ओर ले जा सकते हैं, आने वाले वर्ष को सकारात्मक ऊर्जा और नए उत्साह के साथ जी सकते हैं। आइए जानते हैं इन उपायों के बारे में।

  1. नए साल में अपने घर या प्रतिष्ठान में ऊर्जा का संतुलन स्थापित करने का प्रयास करें।
    घर के मुख्य द्वार से सकारात्मक और नकारात्मक दोनों ही तरह की ऊर्जा का प्रवेश होता है।
  2. दिन घर के द्वार पर चांदी के बने स्वास्तिक को लगाएं।
  3. इस वर्ष अपने घर की उत्तर दिशा को सशक्त बनाएं। bउत्तर दिशा में कुबेर देवता को स्थान प्रदान करें। इससे परिवार के सदस्यों में बुद्धि और ज्ञान का विकास होता है।
  4. नए साल के पहले दिन भगवान श्रीकृष्ण की मुरली बजाते हुए मूर्ति को घर में लाएं।
  5. नए साल के पहले दिन घर के दक्षिण पूर्व कोण में क्रिस्टल बॉल लगाएं। वास्तु के अनुसार दक्षिण पश्चिम कोण में सिक्के का पिरामिड रखने से मान-सम्मान में वृद्धि होती है।
  6. नए साल के आगमन पर पुराना कैलेंडर घर में लगा हो तो इसे हटा दें। इससे उन्नति के मार्ग में बाधाएं आती हैं। नए साल का कैलेंडर उत्तर, पश्चिम या पूर्व दीवार पर लगाना शुभ माना जाता है।
  7. घर के दरवाजे पर विंड चाइम लगाएं।
  8. लाफिंग बुद्धा को शुभ माना गया है।
  9. घर में धातु से बना कछुआ रखें।
  10. अपने पर्स में मां लक्ष्मी की बैठी हुई मुद्रा वाली तस्वीर रखें।
  11. मां-पिता से या किसी बुजुर्ग से आशीर्वाद में नोट मिले तो उस पर केसर और हल्दी का तिलक लगाकर इसे हमेशा अपने पर्स में रखें।
  12. नए साल पर पहले दिन किसी से कर्ज न लें।
  13. अपने पर्स में पैसे जरूर रखें।
  14. मां अन्नपूर्णा की कृपा चाहते हैं तो नए साल के पहले दिन किसी जरूरतमंद को गेंहू का दान करें।

[divider][/divider]

यह भी पढ़े: घर में चहिए खुशहाली तो वास्तु शास्त्र के अनुसार करें ये काम – Dastak Times 

देश दुनिया की ताजातरीन सच्ची और अच्छी खबरों को जानने के लिए बनें रहें www.dastaktimes.org  के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए  https://www.facebook.com/dastak.times.9 और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @TimesDastak पर क्लिक करें। साथ ही देश और प्रदेश की बड़ी और चुनिंदा खबरों के ‘न्यूज़-वीडियो’ आप देख सकते हैं हमारे youtube चैनल  https://www.youtube.com/c/DastakTimes/videos पर। तो फिर बने रहिये  www.dastaktimes.org के साथ और खुद को रखिये लेटेस्ट खबरों से अपडेटेड।   

[divider][/divider]

Related Articles

Back to top button