जीवनशैलीस्वास्थ्य

शरीर की प्रतिरोधक क्षमता को बढाता है हरा चना, बीपी भी करता है नियंत्रित

हरा चना खाने में बेहद टेस्टी होता है। इसका सेवन सब्जी के रूप में अधिकतर लोगों द्वारा किया जा सकता है। हरे चने में प्रोटीन, नमी, चिकनाई, फाइबर्स, कैल्शियम, कार्बोहाइड्रेट, आयरन, विटामिन्स भरपूर होते हैं जिससे शरीर में एनर्जी अधिक रहती है।

हरे चने का सेवन करने से खून की कमी शरीर में बिलकुल भी नहीं रहती। इसमें एंटी ऑक्सीडेंट्स अधिक पाए जाते हैं जिससे बीमारियों को दूर किया जा सकता है|

बीपी रखे नियंत्रित

हरे चने खाने से शरीर का ब्लड शुगर लेवल नियंत्रित रहता है। ब्लड शुगर के रोगियों को अपने भोजन में हरे चने जरूर खाने चाहिए। इससे शरीर हैल्दी रहता है|

हड्डियों को बनाए मजबूत

विटामिन सी से भरपूर हरे चने का सेवन प्रतिदिन करने से हड्डियां मजबूत रहती हैं| यह शरीर को एनर्जी देने में मुख्य भूमिका निभाते हैं|

हृदय रोगों से छुटकारा

प्रतिदिन आधी कटोरी हरे चने खाने से हार्ट मजबूत रहता है। इसके सेवन से बैड कोलेस्ट्रॉल की मात्रा कम रहती है और हार्ट संबंधी रोगो से निजात मिलता है|

कमजोरी से निजात

प्रोटीन, मिनरल्स, विटामिन्स की मात्रा हरे चने में अधिक होती है| रोज़ाना इसको खाने से शरीर की कमजोरी को दूर किया जा सकता है| इससे शरीर को भरपूर एनर्जी मिलती है|

Related Articles

Back to top button